कन्या राशि वालों के लिए नया काम शुरु करने का है योग, जानें आज का शुभ और अशुभ समय
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 27 june 2026: आज परिवार के साथ आपका समय बेहद सुखद रहेगा. घर में शांति और खुशियों का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा. मन प्रसन्न रहेगा और पूरे दिन सकारात्मक सोच बनी रहेगी. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना भी बन रही है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन को खुशी मिलेगी. रिश्तों में मधुरता आएगी और सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ेगा.
परमजीत/देवघर: अगर आपकी राशि कन्या है तो आज यानी 27 जून का दिन कई मायनों में आपके लिए खास और शुभ रहने वाला है. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल चाल, शुभ योग और चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज का दिन नए अवसर और शुभ समाचार लेकर आ सकता है. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. आज ज्येष्ठा नक्षत्र और शुभ योग का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में काफी फलदायी माना गया है. चंद्रमा का वृश्चिक राशि में प्रवेश कन्या राशि के जातकों के लिए कई मामलों में लाभदायक संकेत दे रहा है. आज का दिन मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा. लंबे समय से जिस काम को लेकर मन में चिंता थी, उसमें भी राहत मिलने की संभावना है. दिनभर आपके भीतर उत्साह बना रहेगा और हर कार्य पूरे मन से करने की इच्छा होगी.
आज के दिन का शुभ और अशुभ समय
आज सुबह 9 बजकर 8 मिनट से 10 बजकर 27 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिषाचार्यों की सलाह है कि इस दौरान किसी भी नए, शुभ या मांगलिक कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए. इसके बाद सुबह 10 बजकर 29 मिनट से दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक अमृत काल रहेगा. यह समय बेहद शुभ माना जाता है. यदि किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करनी हो, निवेश करना हो या किसी नए निर्णय पर आगे बढ़ना हो, तो यह समय आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.
किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है
आज परिवार के साथ आपका समय बेहद सुखद रहेगा. घर में शांति और खुशियों का वातावरण बना रहेगा. परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और आपसी विश्वास बढ़ेगा. मन प्रसन्न रहेगा और पूरे दिन सकारात्मक सोच बनी रहेगी. किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने की संभावना भी बन रही है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी और मन को खुशी मिलेगी. रिश्तों में मधुरता आएगी और सामाजिक मेल-मिलाप बढ़ेगा. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है.
किसी क्षेत्र में धन निवेश कर सकते हैं
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नौकरी करने वाले लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें वे सफलता के साथ पूरा करेंगे. व्यापार से जुड़े लोगों को भी लाभ मिलने के संकेत हैं. यदि आप लंबे समय से किसी निवेश की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल माना जा सकता है. पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं. धन संबंधी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य की योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा.
दान पुण्य में रूचि बढ़ेगी
आज आपका मन धार्मिक कार्यों और दान-पुण्य की ओर भी आकर्षित रहेगा. किसी मंदिर में पूजा-अर्चना करने या जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का अवसर मिल सकता है. परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन, जैसे माता के जागरण या अन्य मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. वहां पर परिजनों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे. वहीं संतान के भविष्य को लेकर भी आप गंभीर रहेंगे और उनकी शिक्षा तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए धन निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


