वृषभ राशि वाले आज बड़े-बड़े फैसले लेने से बचें! इन जानवर की सेवा करना फलदायी

वृषभ राशि वाले आज बड़े-बड़े फैसले लेने से बचें! इन जानवर की सेवा करना फलदायी

Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातक वैसे तो संघर्षशील होते हैं. आज अगर अपनी मेहनत सही दिशा में आगे बढ़ेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी. आज ऐसे राशि वालों को अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 2 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र और व्यतिपात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि शनिवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए कोई शुभ संदेश लेकर आएगा. आज आपके धन में वृद्धि के योग भी हैं. आज आप सुकून के साथ अपने परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिता सकते हैं. आज आप नए काम की शुरुआत से बचें. आज आपके आत्मविश्वास के कारण आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है. आज आप बड़े फैसलों में जल्दीबाजी न करें.

संघर्षशील होते है वृषभ राशि के जातक
वृषभ राशि के जातक वैसे तो संघर्षशील होते हैं. आज आप अपनी मेहनत सही दिशा में आगे बढ़ाएंगे तो आपको सफलता भी जरूर मिलेगी. आज आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरूरत है, तब आपका काम बनने से कोई भी रोक नहीं सकेगा.

बिजनेस में नए प्रयोग से फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो अपने नए-नए आइडिया का प्रयोग कर सकते हैं. इससे आपको धन का फायदा होगा. आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में वक्त भी देना होगा. जो लोग नौकरी कर रहें हैं, आज उनके प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं. आज आप अपने बॉस की बातों को अनदेखा न करें. यदि आप मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, तो आज आप अपने टारगेट को भी पूरा कर पाएंगे. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा.

पार्टनर से बात विवाद की संभावना
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज अचानक भूचाल आ सकता है. आज आप अपने पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. छोटी-छोटी बात आज बड़े झगड़े की वजह बन सकती है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो कहीं बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. आज आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक गाय को हरा चारा खिलाएंगे तो इससे आपके रुके काम बनने शुरू हो जाएंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed