वाहन से चोट लगने का खतरा, लवलाइफ में तनाव का योग, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान!

वाहन से चोट लगने का खतरा, लवलाइफ में तनाव का योग, मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान!

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 03 September 2025: आज घर से बाहर जाने पर आपके वाहन से किसी को चोट लग सकती है. जीवनसाथी के साथ किसी भी बात को लेकर तनाव हो सकते हैं. तनाव ज्यादा बढ़ने पर लड़ाई झगड़ा होने के योग बने हुए है…और पढ़ें

ओम प्रयास /हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे नंबर की राशि है, जिसके स्वामी बुध ग्रह और इष्ट देव भगवान गणेश हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. वैवाहिक संबंधों में आज भी स्थिति तनावपूर्ण रहने वाली है. करियर में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. छात्रों को आज एकांत में बैठकर अपनी पढ़ाई जारी रखनी होगी. नौकरी की तलाश वालों को आज सफलता के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहने वाला. आज अनावश्यक रूप से धन खर्च होने या कोई जरूरी सामान खराब हो सकता है.

लव राशिफल

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज की स्थिति तनाव और विवाद लेकर आई है. आज वैवाहिक संबंधों में जीवनसाथी के साथ किसी भी बात को लेकर तनाव हो सकते हैं. तनाव ज्यादा बढ़ने पर लड़ाई झगड़ा होने के योग बने हुए हैं. प्रेम संबंधों में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज प्रेमी से मिलना या बात करना अच्छा रहेगा लेकिन भूल कर भी आज विवाह की बात ना करें. कोशिश करें कि आज प्रेमी से उतनी ही बात करें जितना जरूरी हो.

करियर राशिफल

वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. आने वाला दिन मिथुन राशि के जातकों के करियर के लिए काफी अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो छात्र पढ़ाई करते हैं उन्हें आज पूरा दिन व्यवधान बने रहेंगे. सुबह 7:00 से 10:00 तक का समय पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा. इस समय में की गई पढ़ाई भविष्य को सुनहरा बनाने में सहायक होगी. मिथुन राशि के जो छात्र किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी आज एकांत में बैठकर अपनी पढ़ाई जारी रखनी होगी.

व्यावसायिक राशिफल

वह आगे बताते हैं कि व्यवसाय में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. मिथुन राशि के जो जातक दुकान या कंपनी चलते हैं उनका आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज घर से बाहर जाने पर आपके वाहन से किसी को चोट लग सकती है या कोई जरूरी सामान खराब हो और आपका पैसा अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है. कोशिश करें कि आज का दिन बेहद ही सावधानी पूर्वक व्यतीत करें और घर से बाहर जाने पर गणेश भगवान को मीठा भोग लगाना ना भूलें.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई…और पढ़ें

मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया समेत कई… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

वाहन से चोट लगने का खतरा, लवलाइफ में तनाव का योग, मिथुन राशि वाले रहें सावधान

Source link

Previous post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 September 2025: आज परिवर्तिनी एकादशी, महालक्ष्मी व्रत चौथा दिन, रवि योग, देखें मुहूर्त

Next post

अगर कुंडली में है सूर्य मजबूत करने की ज़रूरत, तो ये खास रत्न हो सकता है भाग्य का दरवाज़ा

You May Have Missed