रिश्तों में बढ़ेंगी गलतफहमियां, हो सकता है एक्सीडेंट…मेष राशि के लिए आज आफतों वाला दिन
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 20 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस, ऊर्जा और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता और शक्ति देंगे. चंद्रमा 8वें भाव में रहेगा, जिससे मानसिक उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. सूर्य का प्रभाव आपको आत्मविश्वास और आर्थिक मामलों में स्थिर बनाए रखने में मदद करेगा. आज अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है. ऐसे में कोई भी शुभ काम न करें. अशुभ समय राहुकाल दोपहर 12:17 से 2:00 बजे तक रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 20 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज बुद्धादित्य योग बनेगा. यह आपके कामों को सार्थक करता हुआ नजर आएगा. आज ग्रीष्म ऋतु और मास ज्येष्ठ है. तिथि चतुर्थी. नक्षत्र आर्द्रा और पुनर्वसु है. पक्ष शुक्ल और योग शूल है. सूर्योदय 5:27 और सूर्यास्त 7:07 बजे होगा. आज अभिजीत मुहूर्त कोई भी नहीं है. ऐसे में कोई भी शुभ काम न करें. अशुभ समय राहुकाल दोपहर 12:17 से 2:00 बजे तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य अच्छा फल प्रदान नहीं करता. आज दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा.
विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस, ऊर्जा और कठिन परिस्थितियों से लड़ने की क्षमता और शक्ति देंगे, जिससे पूरे दिन ऊर्जा के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. चंद्रमा 8वें भाव में रहेगा, जिससे मानसिक उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है. सूर्य का प्रभाव आपको आत्मविश्वास और आर्थिक मामलों में स्थिर बनाए रखने में मदद करेगा. कुल मिलाकर ग्रहों का प्रभाव अनुकूल प्रभाव देगा और समस्याएं दूर होगी.
ये समस्या करेगी परेशान
बढ़ेंगे खर्चे
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश और बड़े आर्थिक फैसलों में सावधानी रखें और धन संबंधी मामलों में किसी पर भी आंख बंद करके विश्वास न करें. कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, विरोधियों से सतर्क रहें, क्योंकि मेहनत का फल देरी से मिल सकता है. लेन-देन में विशेष ख्याल रखें. पैसे उधार देने से बचें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें


