राशि अनुसार इस पद्मिनी एकादशी पर करें ये उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

राशि अनुसार इस पद्मिनी एकादशी पर करें ये उपाय, हर परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Padmini Ekadashi 2026 Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना जाता है. हर महीने आने वाली यह तिथि भगवान विष्णु की आराधना और विशेष कृपा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर मानी जाती है. इस दिन श्रद्धा से व्रत, पूजा और भक्ति करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

अधिकमास में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी का महत्व और भी विशेष बताया गया है. इसे अधिकमास एकादशी, पुरुषोत्तम एकादशी और मलमासी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस बार 27 मई को यह एकादशी मनाई जाएगी. इस दिन राशि अनुसार उपाय भगवान विष्णु की कृपा और सुख-समृद्धि का मार्ग खोल सकते हैं.

राशि के अनुसार जरूर करें यह दान
मेष राशि के जातकों को एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए.

वृषभ राशि के जातकों को पद्मिनी एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए. मान्यता है कि इस दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

मिथुन राशि के जातक को इस दिन हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.

कर्क राशि के जातकों को पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग अर्पित करना चाहिए. मान्यता है कि खीर का भोग अर्पित करने से घर में खुशियां आती हैं.

सिंह राशि के जातक को पद्मिनी एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही पीले रंग का वस्त्र भी धारण करना चाहिए. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.

कन्या राशि के जातक जो कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. उन्हें पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई के साथ केसर अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सालभर सुख-शांति बनी रहेगी.

तुला राशि वाले जातकों को इस दिन सफ़ेद चीजों का दान करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है. साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है.

वृश्चिक राशि के जातक नौकरी-व्यापार में तरक्की पाने के लिए इस दिन गुड़ का दान अवश्य करें. इससे नारायण की कृपा हमेशा बनी रहेगी.

धनु राशि के जातक पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें. साथ ही पीले फल का भी दान करें.

मकर राशि के जातक पद्मिनी एकादशी के दिन दही और इलायची का भोग अर्पित करें. इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

कुंभ राशि के जातक पद्मिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं. इससे भगवान प्रसन्न होते हैं.

मीन राशि के जातकों को पद्मिनी एकादशी के दिन गरीबों की सेवा करना चाहिए. साथ ही गरीबों को दान करना चाहिए. और भगवान को मिश्री का भोग लगाना चाहिए.

Source link

You May Have Missed