आज ग्रहो के राजा सूर्य बदलने जा रहे अपनी चाल, इन 3 राशियों की लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

आज ग्रहो के राजा सूर्य बदलने जा रहे अपनी चाल, इन 3 राशियों की लिए बढ़ेंगी मुश्किलें

Last Updated:

Surya Nakshatra Parivartan: ग्रहों के राजा सूर्य आज रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन यह बदलाव हर किसी के लिए शुभ संकेत नहीं माना जा रहा. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुछ राशियों को इस दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. करियर में रुकावटें, आर्थिक दबाव, तनाव और कार्यों में बाधाएं बढ़ने की आशंका बन सकती है. ऐसे में सतर्क रहकर निर्णय लेने की जरूरत होगी.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन कई बार जीवन में उतार-चढ़ाव और चुनौतियों का संकेत भी माना जाता है. 25 मई 2026 यानि कि आज सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं. जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है. रोहिणी नक्षत्र सुख और वैभव से जुड़ा माना जाता है, लेकिन ग्रहों के बदलाव कई लोगों के लिए असमंजस और तनाव की स्थिति भी बना सकते हैं. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है. करियर, आर्थिक मामलों और संबंधों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी गई है.

तीन राशियों को होगा नुकसान 
कन्या – सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर इस राशि के लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण संकेत दे सकता है. लंबे समय से की जा रही मेहनत का अपेक्षित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है. करियर में कुछ बाधाएं सामने आ सकती हैं और नौकरी से जुड़े अवसर हाथ से निकलने की आशंका है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी, क्योंकि खर्च बढ़ सकते हैं. धन संबंधी परेशानियां मानसिक तनाव और आत्मविश्वास में कमी की वजह बन सकती हैं.

वृश्चिक – सूर्य के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव इस राशि के जातकों पर कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है. आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है और धन से जुड़े फैसलों में सावधानी रखना जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है. मान-सम्मान को लेकर भी सतर्क रहने की आवश्यकता है. सामाजिक संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा.

मीन – इस राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. करियर और भविष्य को लेकर मन में असमंजस की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र में योजनाओं के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है, वहीं पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. निवेश से अपेक्षित लाभ नहीं मिलने की आशंका है और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी, जबकि पिता के साथ विचारों में मतभेद या सहयोग की कमी परेशानी बढ़ा सकती है.

इन उपायों से प्रसन्न होंगे सूर्यदेव
तीनों राशियों के जातकों को अशुभ परिणामों से बचने के लिए रोजाना सूर्यदेव की उपासना करनी चाहिए. सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर उनके मंत्रों का जाप करें और गरीबों में अनाज का दान करें. इससे आने वाले कष्टों का निवारण हो सकेगा.

Source link

You May Have Missed