मेष राशि वालों की लव लाइफ में आएगा ट्विस्ट, नौकरी में मिलेगा किस्मत का साथ!
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 June 2026: मेष राशि में सूर्य ग्रह का तीसरे भाव पर प्रभाव पड़ रहा है. सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और साहस में वृद्धि होगी. भाई बहन और व्यवसायिक साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा. बुध का प्रभाव आपकी वाणी पर रहेगा, जिससे संवाद कौशल में वृद्धि होगी नौकरी और व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal 12 June 2026: मेष राशि में आज साहस और कार्य सिद्धि योग बन रहा है. ग्रहों के प्रभाव से दिन आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा. संवाद शक्ति से लोगों को प्रभावित करते हुए नजर आएंगे. रुका हुआ धन मिलेगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. आज ग्रीष्म ऋतु और ज्येष्ठ मास है. तिथि त्रयोदशी है. नक्षत्र अश्विनी है. पक्ष कृष्ण है. आज सूर्योदय सुबह 5:22 पर और सूर्यास्त शाम 7:19 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 से 12:48 तक रहेगा. शुभ मुहूर्त में मांगलिक काम, सांस्कृतिक आयोजन या नए काम का शुभारंभ कर सकते हैं. यह लंबे समय तक बेहतर फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल रात्रि के 10:36 से 12:21 तक रहेगा. इस मुहूर्त में कोई भी नया या शुभ काम करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. दिशाशूल पश्चिम दिशा में रहेगा. जरूरी यात्रा हो तो घर से दही और जौ खाकर निकलें.
विंध्यधाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि ने लोकल 18 को बताया कि मेष राशि में सूर्य ग्रह का तीसरे भाव पर प्रभाव पड़ रहा है. सूर्य के प्रभाव से आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और साहस में वृद्धि होगी. भाई-बहन और व्यावसायिक साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा. बुध का प्रभाव आपकी वाणी पर रहेगा, जिससे संवाद कौशल में वृद्धि होगी; नौकरी और व्यवसाय में भी लाभ मिलेगा. शुक्र का प्रभाव प्यार और रिश्तों पर रहेगा, जिसका असर भी आपको नजर आएगा. आज का दिन मिला-जुला रहेगा. रिश्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है. व्यवसाय के लिए भी दिन उत्तम रहेगा.
अधिक काम से करें परहेज
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. हालांकि, थकान और सिर दर्द हो सकता है. बहुत सारा काम एक साथ करने से बचे. पानी खूब पिए. ताजा फलों का सेवन करें, इससे ऊर्जा बनी रहेगी. काम करने में मन भी लगा रहेगा. योग और ध्यान नियमित करते रहें. यह बेहद ही फायदेमंद है.
प्यार और रिश्तो में अनुकूल रहेगा दिन
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के प्यार और रिश्तो के लिए दिन अनुकूल रहेगा. शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रहेगा. जीवनसाथी के साथ खोए हुए नजर आएंगे. वहीं, प्रेम संबंधों में रूठने और मनाने का दौर चलेगा. दिन अच्छा रहेगा. पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा. हालांकि, आवेग में आकर कुछ भी कहने से बचे, वरना नुकसान होने का अनुमान है. परिवार में माहौल सामंजस्य पूर्ण रहेगा. बुजुर्ग का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. संतान से सुखद समाचार मिल सकता है.
रुके हुए पैसे मिलेंगे वापस
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ होंगे. रुके हुए पैसे वापस मिलने की संभावना है. निवेश से जुड़े हुए फैसला कुछ दिनों के लिए टाल दें, नुकसान हो सकता है. व्यवसाय में भी पैसे इन्वेस्ट ना करें. व्यवसाय के लिए दिन अनुकूल नहीं है. नौकरी और करियर के लिए भी दिन सामान्य रहेगा. हालांकि, किसी भी विवाद में पढ़ने से बचे. सामंजसपूर्ण माहौल बनाकर चले.
शौभाग्य से भरा हुआ रहेगा दिन
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 1 और भाग्यांक 9 रहेगा. लाल और सुनहरा रंग आपके लिए लाभदायक रहेगा. भगवान हनुमान को गुड़ और चने का भोग लगाएं. ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ या ‘ओम मंग मंगलाये नमः’ मंत्र का 21 से 108 बार जाप करें, इससे दिन सौभाग्यशाली और सफलता से भरा हुआ रहेगा.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


