कन्या राशि वाले बेवजह बहस और गुस्से से बचें, धंधे में होगी तरक्की, जल्दबाजी से बचें

कन्या राशि वाले बेवजह बहस और गुस्से से बचें, धंधे में होगी तरक्की, जल्दबाजी से बचें

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 27 July: व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. कारोबार में सामान्य रूप से लाभ मिलेगा और नए ग्राहकों से संपर्क बनने की संभावना है. हालांकि, एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि अगर आपका कोई पुराना पैसा कहीं फंसा हुआ है या किसी से उधारी लेनी है तो उसे लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग तरीके से पड़ता है. किसी के लिए दिन खुशियां लेकर आता है तो किसी के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं. ऐसे में अगर आप भी कन्या राशि के जातक हैं, तो आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है यह जानना आपके लिए जरूरी है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का विशेष संयोग बना हुआ है. वहीं चंद्रमा आज धनु राशि में संचार कर रहा है, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा. देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने आज के दिन को लेकर विस्तार से जानकारी दी है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
पंडित नंद किशोर मुदगल के अनुसार आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, कामकाज में सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे. खासकर नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है. अगर आप लंबे समय से किसी नए अवसर का इंतजार कर रहे हैं या किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना भी हो सकती है.

कारोबार सामान्य रूप से चलेगा
व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. कारोबार में सामान्य रूप से लाभ मिलेगा और नए ग्राहकों से संपर्क बनने की संभावना है. हालांकि, एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि अगर आपका कोई पुराना पैसा कहीं फंसा हुआ है या किसी से उधारी लेनी है तो उसे लेकर मन में चिंता बनी रह सकती है. धन की वसूली में देरी होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है इसलिए आज किसी भी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें और धैर्य के साथ आगे बढ़ें.

घर में रहेगा खुशी का माहौल
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल काफी अच्छा रहने वाला है. परिवार के लोगों के बीच प्रेम और अपनापन बना रहेगा. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और हर छोटे-बड़े फैसले में उनका साथ आपको मजबूती देगा. अगर पिछले कुछ दिनों से परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो उसमें भी राहत मिलने की संभावना है. बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा.

आज अपनी वाणी और व्यावहार पर नियंत्रण रखें
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि आज सबसे ज्यादा जरूरत अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की है. कई बार छोटी-सी बात भी बड़ा विवाद बन जाती है इसलिए किसी से भी बेवजह बहस करने से बचें और गुस्से पर काबू रखें. आज कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें. बिना योजना के लिया गया निर्णय आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है. अगर किसी जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर करना है या नई जिम्मेदारी लेने वाले हैं तो पूरी जानकारी के बाद ही फैसला लें.

सर्दी-खांसी जुकाम से रह सकते हैं पीड़ित
स्वास्थ्य के मामले में भी आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से सर्दी, खांसी, जुकाम या वायरल जैसी परेशानी हो सकती है. इसलिए बाहर का खाना कम खाएं, पर्याप्त पानी पिएं और खानपान का विशेष ध्यान रखें. जिन लोगों को पहले से मौसमी एलर्जी की समस्या रहती है उन्हें भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए अवसर और सावधानी, दोनों का संदेश लेकर आया है. अगर आप धैर्य, संयम और समझदारी के साथ अपने काम करेंगे तो दिन आपके पक्ष में साबित हो सकता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed