मेष राशि की आज बुध चमकाएंगे किस्मत! नौकरी के मिलेंगे अवसर, धन की होगी प्राप्ति, जानें पूरा राशिफल

मेष राशि की आज बुध चमकाएंगे किस्मत! नौकरी के मिलेंगे अवसर, धन की होगी प्राप्ति, जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 24 September 2025: मेष राशि में आज बुध ग्रह का प्रभुत्व रहेगा. बुध के प्रभुत्व होने की वजह से नौकरी में संभावनाएं बनने के अवसर दिख रहे हैं. इसके साथ ही जिम्मेदारियां में भी वृद्धि होने की उम्मीद है. कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने पर सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है.

आज का मेष राशिफल.
मिर्जापुर : ज्योतिष शास्त्र में राशियों को प्रमुख माना गया है. राशियों में ग्रहों के प्रभाव से जातकों को फल की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां हैं. 12 राशियों में एक मेष राशि के जातकों का आज का दिन संतुलित और अवसरपूर्ण रहने वाला है. मेष राशि में आज बुध व शुक्र ग्रह का प्रभाव दिखेगा. जिससे नौकरी में नए अवसर में वृद्धि होगी. वहीं, व्यवसाय भी बेहतरीन चलता हुआ नजर आएगा. प्रेम के लिए भी यह अच्छा समय है. स्वास्थ्य के नजरिए से थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. शनि और मंगल का प्रभाव है.

विंध्य धाम के विद्वान ज्योतिषाचार्य पं. अनुपम महाराज ने बताया कि मेष राशि में आज बुध ग्रह का प्रभुत्व रहेगा. बुध के प्रभुत्व होने की वजह से नौकरी में संभावनाएं बनने के अवसर दिख रहे हैं. इसके साथ ही जिम्मेदारियां में भी वृद्धि होने की उम्मीद है. कार्यों को बेहतरीन तरीके से करने पर सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है. बिजनेस में भी बुध और शुक्र ग्रह का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे व्यवसाय भी बेहतर होने की उम्मीद है. हालांकि, व्यवसाय के मामले में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचे रहें. वरना नुकसान हो सकता है.
बेहतर रहेगी लव लाइफ

पं. अनुपम महराज ने बताया कि लव लाइफ में आज चंद्र और शुक्र ग्रहों का अच्छा प्रभाव है. ऐसे में रिश्तों के बीच में संवाद और समझ बढ़ाने की उम्मीद है. थोड़ा संयम और धैर्य के साथ बातचीत करेंगे तो रिश्ता और प्रगाढ़ होगा. मंगल और शनि ग्रह के प्रभाव से स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. थकान या फिर मानसिक तनाव हो सकता है. ऐसे में सेहत का पूरा ध्यान रखें. ताकि, कोई दिक्कत न होने पाए. मेष राशि में मंगल व शनि ग्रह मिश्रित फल देगा. वहीं, बुध और शुक्र ग्रह खुशी और ऊर्जा प्रदान करेगा.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मेष राशि की आज बुध चमकाएंगे किस्मत! नौकरी के मिलेंगे अवसर, धन की होगी प्राप्ति

Source link

You May Have Missed