मूलांक 8 की लड़कियां होती हैं न्याय प्रिय, जानें क्यों सफल नहीं होता इनका प्यार, न्याय के क्षेत्र में बढ़िया होगा करियर, जानें तरक्की के उपाय

मूलांक 8 की लड़कियां होती हैं न्याय प्रिय, जानें क्यों सफल नहीं होता इनका प्यार, न्याय के क्षेत्र में बढ़िया होगा करियर, जानें तरक्की के उपाय

Last Updated:

मूलांक 8 की लड़कियां स्वभाव से शर्मीली होती हैं और किसी से पहली बार मिलने पर बहुत संभल कर व्यवहार करती हैं. दिल की बात किसी से आसानी से नहीं शेयर करती हैं. साथ ही यह गंभीर प्रवृत्ति की होती हैं और बहुत सोच विचार कर ही कोई बड़ा निर्णय लेती हैं. 

मूलांक 8 के जातक पर शनि देव रहते मेहरबान

विक्रम कुमार झा/पूर्णिया: ज्योतिष के जानकार लोग मूलांक के जरिए किसी के भी भूत, वर्तमान, भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में कई तरह की भविष्यवाणी करते हैं. बता दें ज्योतिष शास्त्र और अंक ज्योतिष में 1 से 9 मूलांक होते हैं. हर एक मूलांक का अलग-अलग महत्व होता है. इसके जानकार लोग दावा करते हैं कि मूलांक के जरिए किसी भी व्यक्ति के भविष्य, स्वभाव और उनके कुशल व्यक्तित्व के बारे में सटीक जानकारी प्राप्त की जा सकती है. ऐसे में आज हम आपको मूलांक 8 की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं कि इनके बारे में अंक ज्योतिष के जानकार का क्या कहना है. मान्यता है कि मूलांक 8 पर जन्मे लोगों पर शनि देव मेहरबान रहते हैं. उनकी खूबियों के बारे में लोग चर्चा करते हैं और तरक्की उनके कदमों में होती है. ऐसे में मूलांक 8 वाले लोगों पर शनि देव अधिक मेहरबान रहते हैं.

अंक ज्योतिष के जानकार पंडित दयानाथ मिश्र अनुसार जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने के 8 तारीख 17 तारीख और 26 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 8 होता है. इन तारीखों पर जन्मे लोगों को शनिदेव का विशेष आशीर्वाद मिलता है और यह लोग प्राय शांत, अंतर्मुखी, गंभीर, ईमानदार और रहस्यमयी होते हैं. इस मूलांक की लड़कियां न्याय प्रिय होती हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के स्वामी ग्रह शनि होते हैं. ऐसे में उनके जीवन और व्यक्तित्व में शनि का प्रभाव देखने को मिलता है. शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है. यही कारण है कि इस मूलांक की लड़कियां बहुत न्याय प्रिय होती हैं. शनि के कारण ही यह लड़कियां मेहनती कर्मशील और थोड़ा जिद्दी स्वभाव की होती हैं.

मूलांक 8 की लड़कियां स्वभाव से शर्मीली होती हैं और किसी से पहली बार मिलने पर बहुत संभल कर व्यवहार करती हैं. दिल की बात किसी से आसानी से नहीं शेयर करती हैं. साथ ही यह गंभीर प्रवृत्ति की होती हैं और बहुत सोच विचार कर ही कोई बड़ा निर्णय लेती हैं.

इनकी पढ़ाई धीमी गति से शुरू होती है लेकिन जब एक बार पढ़ाई में रुचि बन जाती है तो अच्छे अंक लाकर दिखाती हैं. प्रारंभिक शिक्षा में परिवार से विशेष सहयोग नहीं मिल पाता है फिर भी यह अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करती हैं. किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए मूलांक 8 की लड़कियां बहुत कड़ी मेहनत करती हैं. आत्मविश्वास, दृढ़ निश्चय और मेहनत के चलते इन्हें सफलता भी जरूर मिलती है. यह झूठ बिल्कुल पसंद नहीं करती. इस मूलांक की लड़कियां अगर अपने करियर में न्याय के क्षेत्र में चली जाएं तो इन्हें वहां खूब सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके साथ ही शनि ग्रह से संबंधित कारोबार भी उनके लिए अच्छे हो सकते हैं.

अंक ज्योतिष के मुताबिक, प्रेम के मामले में यह बहुत संकोची होते हैं. अपनी बात नहीं कह पाती और सामने वाला भी कुछ कह नहीं पाता. इस कारण कई बार प्रेम सफल नहीं हो पाता है. इनका शुभ दिन शनिवार, शुभ रंग काला, शुभ रत्न नीलम होता है. काले रंग का रुमाल या पेन पास में रखना भी उनके लिए बहुत शुभ माना जाता है.

जीवन में तरक्की के लिए करें ये उपाय
जिन लोगों का मूलांक 8 होता है उन्हें शनिदेव की आराधना जरूर करनी चाहिए. शनि देव से संबंधित वस्तुओं का दान भी करना चाहिए. इसके साथ ही उन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. इस दिन उन्हें काले रंग का वस्त्र धारण करना और किसी गरीब निर्धन को दान देना बहुत लाभकारी माना जाता है.

About the Author

authorimg

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

homeastro

मूलांक 8 की लड़कियां होती हैं न्याय प्रिय, सफल नहीं होता इनका प्यार

Source link

Previous post

Aaj Ka Tarot Rashifal: धनु समेत 4 राशिवालों के तरक्की का दिन, लेकिन मेष का डूबेगा पैसा, वृश्चिक का होगा घरेलू विवाद! पढ़ें आज का टैरो राशिफल

Next post

Ketu Gochar 2026: मायावी ग्रह बदल देगा किस्मत का खेल, 3 राशियों पर होगी अचानक कृपा, कौन हैं वो लकी राशियां?

You May Have Missed