मीन राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, आज ये 2 अंक बदल देंगे किस्मत

मीन राशि वालों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, आज ये 2 अंक बदल देंगे किस्मत

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 17 June 2026: ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि आज का दिन (बुधवार) मीन राशि के जातकों का भाग्य बदलने वाला दिन है. आज आपके लिए शुभ अंक 12 और भाग्य अंक 11 है.

सागर. मीन राशि वालों के लिए आज यानी बुधवार का दिन बड़ा ही शुभ दिन साबित होने वाला है क्योंकि आज आप जिस काम में भी हाथ डालेंगे, उसमें सफल होना निश्चित है. लंबे समय से रुके हुए कार्य आज पूरे होंगे. मीन राशि वालों के लिए एक तरफ जहां विदेश यात्रा का योग बन रहा है, तो दूसरी तरफ तीर्थयात्रा पर जाने का भी योग बनता नजर आ रहा है. वाराणसी से पढ़ाई करने वाले सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज का दिन मीन राशि के जातकों का भाग्य बदलने वाला दिन है. आज के दिन आपके लिए शुभ अंक 12 और भाग्य अंक 11 है. ये दो अंक आपके जीवन में चमत्कार कर देंगे. अभी तक आपको जो खुशी प्राप्त नहीं हुई होगी, अभी तक आपके जो काम रुक रहे होंगे, वे आज रुकने वाले नहीं हैं.

व्यापार में मिलेगी सफलता
मीन राशि के जो जातक व्यापार करते हैं, उनके लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है. आज हर काम में सफलता मिलेगी. आज का दिन करियर की दृष्टि से भी बड़ा ही शुभ रहने वाला है. मीन राशि वालों का विदेश यात्रा का योग बन रहा है. अगर आज आप विदेश यात्रा की योजना बनाते हैं, विदेश यात्रा की चर्चा करते हैं या फिर विदेश यात्रा से संबंधित कोई भी कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर प्राप्त होगी.

तीर्थयात्रा का योग
मीन राशि वालों के लिए तीर्थयात्रा का योग भी बन रहा है. आज आप किसी भी तीर्थ का टिकट बुक करवाइए, आपको सफलता जरूर मिलेगी और तीर्थयात्रा सफल होगी. मीन राशि वालों के जितने रुके हुए कार्य हैं, वे पूरे होंगे.

रविवार को करें ये उपाय
वहीं आज माइंड कैपेसिटी पर प्रभाव पड़ेगा क्योंकि राहु की गति मीन राशि पर प्रभाव डाल रही है. इसकी वजह से मन स्थिर नहीं रहेगा, मन चलायमान रहेगा. यह स्थिति फिलहाल बनी रहेगी. मन स्थिर करने के लिए एक छोटा सा उपाय करें. रविवार के दिन काले कुत्ते को दूध में काले तिल डालकर पिलाएं. बस इतना करें, मन स्थिर होगा और आपके सभी कार्य सफल होंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed