मीन राशि वाले जल्दबाजी में न करें फैसला, मिलेगा रुका हुआ धन, आज के लिए उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 14 June 2026: व्यापार करने वाले जातकों का आज का दिन (रविवार) अच्छा बीतेगा लेकिन आज कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें. अगर आप अपने बिजनेस को और बढ़ाना चाहते हैं, तो आज एक छोटा सा उपाय भी कर सकते हैं.
सागर. मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन (रविवार) सामान्य रहने वाला है. आज पुराने मित्र से बातचीत या मुलाकात हो सकती है. रुके हुए या बिगड़े हुए कार्यों को गति देने के लिए अच्छा दिन है. आज के दिन छोटे-छोटे उपाय करने से घर में होने वाले क्लेश से मुक्ति मिलेगी, व्यापार में उन्नति होगी और रुका हुआ धन भी वापस मिल सकता है. सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री जी महाराज ने लोकल 18 से कहा कि 14 जून को मीन राशि के जातक थोड़ा सावधान रहें. इस दिन किसी भी तरह की नई योजना न बनाएं. अगर आप नई योजना बनाते हैं, तो उसके असफल होने के ज्यादा चांस हैं. उसमें सफलता प्राप्त नहीं होगी, इसलिए आज के दिन इस तरह के कार्य करने से बचें.
व्यापारियों के लिए अच्छा दिन
व्यापार करने वाले जातकों का दिन अच्छा बीतेगा लेकिन आज कोई भी बड़ा फैसला लेने में जल्दबाजी न करें. अगर आप अपने व्यापार को और बढ़ाना चाहते हैं, तो आज एक छोटा सा उपाय भी कर सकते हैं. एक मुट्ठी आटा गूंथ लें. उसमें पिसी हुई चीनी मिलाएं. यह मिश्रण मछलियों को खिलाएं. मीन राशि के जो जातक नौकरी करते हैं, उनके लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन उन्हें अपने स्टाफ का अच्छा सहयोग मिल सकता है. व्यस्तता तो बढ़ेगी लेकिन रुका हुआ कोई पुराना काम पूरा हो जाएगा.
दूर होंगी गलतफहमियां!
प्रेम जीवन के संबंध में मीन राशि के जातकों के लिए आज बहुत अच्छा दिन है. अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ रूठा हुआ चल रहा है, आज आप उससे मुलाकात का वक्त निकालते हैं और बातचीत करते हैं, तो पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. जो लोग अभी तक अकेले हैं, उनको कोई नया साथी मिलने की संभावना है लेकिन जल्दबाजी करने से बचें.
आज मिल सकता है रुका हुआ धन
मीन राशि के जातकों का धन अगर कहीं पर फंसा हुआ है, तो आज के दिन थोड़ा प्रयास करने पर आपको पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है. इसके लिए एक छोटा सा उपाय भी है. उड़द के पांच दाने नदी या तालाब के किनारे ले जाएं. चार दाने चारों दिशा में फेंक दें. पांचवां दाना जिससे पैसा लेना है, उसका नाम लेकर आसमान में उछाल दें.
स्वास्थ्य राशिफल और उपाय
सेहत के लिहाज से दिन सामान्य बीतेगा. आज के दिन व्यस्तता अधिक होने से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. घर और बाहर दोनों जगह के कार्यों की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है लेकिन काम पूरा होने के बाद शाम तक आप राहत महसूस करेंगे. अगर आपके घर-परिवार में कोई बीमारी लंबे समय से बनी हुई है, छोटी-छोटी बातों को लेकर तनाव जैसी स्थिति बनती है, तो आज के दिन एक उपाय भी करें. आपको तीन लौंग, एक इलायची और एक जायफल लेना है. तीनों चीजों को गणेश जी के मंदिर जाकर उन्हें अर्पण कर दें. इससे घर में चिड़चिड़ापन नहीं होगा, झगड़ा नहीं होगा और घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


