मिथुन राशि वालों पर आज आएगी आफत! कोई खास दे सकता है धोखा, तनाव का योग, रहें सतर्क
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 23 August 2025: आज का दिन मानसिक तनाव और उलझन लेकर आया है.कोशिश करें कि आज जो भी कार्य करें, उसे बेहद ही सतर्कता के साथ करें. कोई आपका नजदीकी व्यक्ति भी आपको धोखा दे सकता है.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में चल रही खींचतान, तनाव, मनमुटाव आज खत्म हो सकता है. आज आपके संबंधों में प्रेम की मिठास बनी रहेगी. एक दूसरे के प्रति देखभाल और चिंता बनी रहेगी. वहीं प्रेम संबंध वालों के लिए भी आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज आप अपने साथी या परिजनों से विवाह की बात कर सकते हैं. आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे.
व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन मानसिक तनाव और उलझन लेकर आया है. दुकान या अन्य कारोबार करने वाले हैं जातकों को आज कई अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. किसी डील में घाटा होना या कोई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होने पर आपको मानसिक तनाव बना रहेगा. कोशिश करें कि आज जो भी कार्य करें, उसे बेहद ही सतर्कता के साथ करें. कोई आपका नजदीकी व्यक्ति भी आपको धोखा दे सकता है. नौकरी करने वाले जातकों को भी आज असमंजस की स्थिति बनी रहेगी. आज आपको अपना काम सतर्कता और धैर्य से करने की जरूरत है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


