मिथुन राशि वालों के जीवन में आज क्या बदलने वाला है?  ज्योतिष से जानिए

मिथुन राशि वालों के जीवन में आज क्या बदलने वाला है? ज्योतिष से जानिए

Last Updated:

Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज सूर्य और बुध एक साथ हैं. उन्होंने कहा कि इस समय सूर्य और बुध राज आदित्य योग का निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुध का शुक्र अपना स्थान बदल रहे हैं. मिथुन राशि का भाग्य, करियर में तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग आज चमकेगा.

देहरादून: आज 24 मई यानी रविवार का दिन है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि रहेगी और इस दिन चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा. वहीं बुध के वृषभ राशि में होने के कई राशियों के नौकरी-व्यापार में उन्नति और तरक्की के योग बनेंगे. आर्थिक स्थितियां मजबूत रहेंगी और आय के स्त्रोतों में कई राशि वालों को वृद्धि देखने को मिलेगी. कुछ राशि वालों अचानक धन लाभ के योग और निवेश से फायदा मिलता है.

देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज सूर्य और बुध एक साथ हैं. उन्होंने कहा कि इस समय सूर्य और बुध राज आदित्य योग का निर्माण कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बुध का शुक्र अपना स्थान बदल रहे हैं. मिथुन राशि का भाग्य, करियर में तरक्की और धन लाभ के प्रबल योग आज चमकेगा. ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में हो रहा है. वहीं ग्रहों के राजकुमार बुध देव वृषभ राशि में उदय हो चुके हैं.

नौकरी, व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उन्नति
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि बुध की स्थिति से कई राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं. उन्होंने कहा कि मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी, व्यापार और आर्थिक मोर्चे पर बड़ी उन्नति लेकर आया है. उन्होंने कहा कि आज आपको अपनी वाणी में मधुरता लाने की जरुरत है, क्योंकि इसी से आपके काम सुधरेंगे.

रिश्तों में रुकावट दूर होने के संकेत
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज आपका मन परोपकार और दूसरों की मदद करने में ज्यादा लगेगा. सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपकी नई कोशिशें रंग लाएगी, जिससे समाज और कार्यस्थल पर लोग आपके काम की तारीफ करेंगे. हालांकि रविवार का दिन होने के सीजे मन थोड़ा मौज-मस्ती में रहेगा और काम को टालने की इच्छा हो सकती है, जिससे आपको बचना होगा. पारिवारिक मोर्चे पर अगर किसी सदस्य की शादी या रिश्ते को लेकर लंबे समय से कोई रुकावट चल रही थी, तो उसे दूर करने में आज आपकी भूमिका सबसे अहम और निर्णायक रहने वाली है.

बिजनेस में निवेश करने का उत्तम दिन
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं नौकरी पेशा और व्यापार जगत से जुड़े मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद भाग्यशाली रहने वाला है. बुध के उदय होने से व्यापार में उन्नति और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट या बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन उत्तम है. इससे भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है. दफ्तर में आपके काम को सराहा जाएगा. आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं.

उन्होंने कहा कि जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह है कि वे अपनी मेहनत में कोई कमी न छोड़ें. आज की गई मेहनत का फल आपको जल्द ही बड़ी खुशखबरी के रूप में मिलेगा. स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन मिथुन जातकों के सामान्य रहेगा. मानसिक रूप से आप काफी शांत और खुश महसूस करेंगे. दूसरों की मदद करने से आपको एक आत्मिक संतुष्टि मिलेगी, जो आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करेगी.

खुशनुमा रहेगा आज वैवाहिक जीवन
ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आप किसी को पसंद करते हैं, तो आज अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए दिन अच्छा है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. हालांकि आपके थोड़े कैजुअल रवैये या काम टालने की आदत से पार्टनर थोड़ा नाराज हो सकता है, इसलिए उनकी बातों को नजरअंदाज न करें. परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी, जिससे आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed