आज वृषभ का होगा विरोध, सिंह को नई जॉब, मीन की सेहत होगी खराब! पढ़ें दैनिक राशिफल
Today Horoscope 24 May 2026: आज ज्येष्ठ अधिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार दिन है. आज वृषभ का घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान रहेगा. कार्यक्षेत्र में विरोध होने के बाद भी अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल रहेंगे. आज मिथुन का दिन उत्साह से भरा रहेगा. अपने सोचे हुए कार्यों को सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे. सिंह को जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जॉब के प्रयास सफल हो सकते हैं. आज मकर वालों को एक साथ कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अपनी कार्यप्रणाली पर नियंत्रण रखें. मीन वालों का तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति से जानें दैनिक राशिफल और रविवार के उपाय.
मेष का राशिफल
आज मेष का दिन गतिशील रहेगा. पराक्रम को भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें उत्साह के साथ अपने कामों को करना चाहिए. अनुशासित आचरण से आज आप यश अर्जित कर पाएंगे. व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि के साथ आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे. संतान को लेकर सुखद अनुभव मिलेगा और रिश्तों में सहजता बनी रहेगी. स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 68% है. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
आज वृषभ का घर की सुख-सुविधाओं को बढ़ाने पर विशेष ध्यान रहेगा. कार्यक्षेत्र में विरोध होने के बाद भी अपना वर्चस्व स्थापित करने में सफल रहेंगे. जॉब में परिस्थितियां कुछ बदल सकती हैं, इसलिए अपने कामों को लेकर सजग रहें. व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेंगी, धन खर्च होगा, लेकिन लाभ की स्थितियां भी बनेंगी. भ्रम की स्थिति गलत निर्णय करा सकती है, इसलिए विवेक से कार्य करें. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी और अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें, मौसम का प्रभाव पड़ सकता है. भाग्य का साथ 57% है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन का राशिफल
आज मिथुन का दिन उत्साह से भरा रहेगा. अपने सोचे हुए कार्यों को सफलता के साथ पूरा कर पाएंगे. व्यक्तित्व के निखार से नए संबंध बनाने में सफलता मिलेगी. व्यापारिक गति तेज रहेगी और आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे. जॉब को लेकर थोड़ी उदासीनता रह सकती है और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. यात्राओं के योग बन रहे हैं. रिश्तों में सहजता और स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 63% है. मां दुर्गा की उपासना कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क का राशिफल
आज कर्क के लिए आर्थिक उन्नति का दिन रहेगा. धन के लेनदेन में सजगता से कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा. निवेश के लिए भी दिन उपयुक्त है. कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से बचें. आपका पराक्रम सराहा जाएगा, लेकिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना चाहिए. जॉब में मैनेजमेंट के साथ कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं. व्यापार में गति और लाभ की स्थितियां रहेंगी, लेकिन विस्तार के लिए अधिक खर्च भी हो सकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी और नए लोगों से संपर्क बनेंगे. भाग्य का साथ 70% है. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
आज सिंह का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. आपके ज्ञान, लगन और कार्यक्षमता की सराहना होगी और यश में वृद्धि होगी. किसी नई शुरुआत के लिए अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा. जॉब में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और नई जॉब के प्रयास सफल हो सकते हैं. व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव और अधिक खर्च की स्थिति रहेगी, जिस पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. रिश्तों में सहजता रहेगी, लेकिन कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है. भाग्य का साथ 80% है. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या का राशिफल
आज कन्या का दिन शुभ स्थितियां लेकर आ रहा है. किसी भी प्रकार की जल्दबाजी या जोखिम उठाने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना होगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी और नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. नए अनुबंधों पर काम कर सकते हैं. जॉब में सहजता बढ़ेगी और लोगों से संपर्क होगा. व्यापारिक विस्तार में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, इसलिए धन के अपव्यय पर ध्यान दें. स्वास्थ्य के लिहाज से सजग रहने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 76% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला का राशिफल
आज तुला का दिन सजग रहने का है. जल्दबाजी में कोई जोखिम भरा कार्य करने से बचें. मान-सम्मान का ध्यान रखें. कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनेगी, खासकर जॉब में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में गति रहेगी. पुराना रुका हुआ धन या नए प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन निवेश को लेकर सतर्क रहें. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 69% है. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक का राशिफल
आज वृश्चिक के लिए विस्तार और वृद्धि का दिन रहेगा. आपकी मेहनत आर्थिक पक्ष को मजबूत करेगी. जॉब में मान-सम्मान और वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे. नया प्रयास करने वालों के लिए दिन सार्थक है. गलत संगत और अनैतिक आचरण से बचें. धन का अपव्यय परेशान कर सकता है. व्यापारिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा और लेनदेन बना रहेगा. परिवार में हर्ष और उत्साह का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है. भाग्य का साथ 76% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
धनु का राशिफल
आज धनु के व्यक्तित्व को नई पहचान मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में लोगों की सराहना मिलेगी और कार्य सुनियोजित ढंग से संपन्न होंगे. जॉब में थोड़ी सजगता रखने की आवश्यकता है, खासकर वित्तीय मामलों में. व्यापार में विस्तार के नए रास्ते मिलेंगे, लेकिन धन खर्च की स्थिति को नियंत्रित रखना जरूरी होगा. पारिवारिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और संतान से सुखद समाचार मिल सकता है. भाग्य का साथ 82% है. भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर का राशिफल
आज मकर वालों को एक साथ कई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं. संतुलित और उच्च मनोबल से कार्य करेंगे तो बड़ी सफलता मिल सकती है. विस्तार और वृद्धि के रास्तों का चयन सोच-समझकर करें. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अपनी कार्यप्रणाली पर नियंत्रण रखें. जॉब में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. व्यापारिक विस्तार में सहजता मिलेगी और अचानक लाभ की स्थिति भी बन सकती है. पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा. भाग्य का साथ 56% है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ का राशिफल
आज कुंभ का पराक्रम भरा दिन रहेगा. मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है और कई विचार आने से भ्रम की स्थिति बन सकती है. सोच-समझकर अपने कार्य पूरे करें. पारिवारिक दृष्टिकोण से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, इसलिए वाद-विवाद से बचें. जॉब में दिन अनुकूल रहेगा और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापार के दृष्टिकोण से विस्तार का समय है, लेकिन लेनदेन में सजगता रखें. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 66% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन का राशिफल
आज मीन वालों को उच्च मनोबल से कार्य करने की आवश्यकता है. अपनी क्षमताओं और व्यक्तित्व को नई पहचान देने का प्रयास करेंगे. अधिक मेहनत से ही सफलता मिलेगी. जॉब में विस्तार के अवसर मिलेंगे और नई जगह प्रयास कर सकते हैं. मैनेजमेंट का सहयोग रहेगा. व्यापारिक दृष्टि से भागदौड़ बनी रहेगी और दिन गतिशील रहेगा. आर्थिक पक्ष को लेकर कुछ असंतोष मन को परेशान कर सकता है. कर्ज के लेनदेन में सजग रहने की आवश्यकता है. पारिवारिक रिश्ते सामान्य रहेंगे और मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. भाग्य का साथ 60% है. हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


