मिथुन राशि वालों का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, तुला वालों को बिजनेस में लाभ होगा, 2 राशि व
मेष का राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन गतिशील रहने वाला है. कार्य में तीव्रता रहेगी, जल्दी और सही निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे. जॉब में आज थोड़ा बदलाव महसूस करेंगे, ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी. वहीं व्यापारिक विस्तार रहेगा, लाभ के अवसर हाथ आएंगे और मुनाफा कमा पाएंगे. लव लाइफ और पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय रहेगा. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा. सूर्य देव को जल में लाल फूल और गुड़ मिलाकर अर्घ्य दें.
वृषभ का राशिफल
वृषभ राशि वाले आज सोचे हुए काम पूरे कर पाएंगे. लोगों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र मे व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित हों सकता है. जॉब में अपने टारगेट्स पूरे कर पाएंगे, बस पूर्ण मनोबल के साथ आगे बढ़ें. व्यापारिक गति तेज निवेश और विस्तार के प्रयास करने का दिन है. रुका हुआ काम भी आज बन सकता है. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा और रिश्ते भी सहज रहेंगे. भाग्य का साथ 60% तक रहेगा. आज सूर्यदेव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन का राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बदलाव लेकर आएगा. भाग्य का पूरा साथ रहेगा. रविवार की वजह से घर पर छुट्टी का माहौल रहेगा और किसी तीर्थयात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. वहीं व्यापार के लिए लेन-देन और निवेश कर सकते हैं. बस कोई पुराना विवाद या परेशानी आज सामने आ सकती है, सजग रहें. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लाभ की स्थितियां बनेंगी. रिश्तों में सहज और सहयोग मिलेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.
कर्क का राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन परिवर्तन का रहने वाला है. अपने कार्यक्षेत्र मे कर्मठ बने रहें, जॉब मे आपकी मेहनत को सराहया जाएगा. जो लोग देश से बाहर अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनको आज प्रयासरत रहना चाहिए, निश्चित सफल होंगे. व्यापारिक विस्तार का दिन रहेगा और धन लाभ की स्थितियां बनेंगी. लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. स्वाथ्य अनुकूल रहेगा और रिश्तों मे सहजता रहेगी. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 73% तक रहेगा.
सिंह का राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. मान सम्मान मे वृद्धि होगी और रुके हुए काम भी बनेंगे. दोपहर बाद से व्यापारिक गति मे तेजी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. रिश्तों मे बातचीत और मेलजोल बढेगा. दाम्पत्य जीवन मे उतार चढाव रहेगा. गर्मी की वजह से स्वाथ्य कमजोर रह सकता है. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 54% तक रहेगा.
कन्या का राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए रविवार का दिन सामान्य दिनों की अपेक्षा बेहतर जाएगा, बस जल्दबाजी से बचें. नए परिवर्तन को लेकर बहुत सजग रहेंगे, खासकर बिजनेस के मामलो में. व्यक्तिगत तौर पर स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखें. रविवार की छुट्टी की वजह से घर पर सभी लोगों से मुलाकात होगी. अकाउंट और लेन-देन के मामलों में सजग रहें. बिजनेस मे गति रहेगी, संतुलित आचरण रखें. रिश्तो मे उतार चढाव रहेगा, स्वाथ्य का विशेष ध्यान रखें. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा.
तुला का राशिफल
रविवार का दिन तुला राशि वालों के लिए सावधानी से चलने का है. किसी प्रकार का जोखिम ना उठाएं और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें. वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. जॉब मे स्थितियां अच्छी रहेगी, मान सम्मान बढ़ेगा. वहीं व्यापार मे कोई बड़ी डील या विस्तार के लिए अच्छा अवसर मिलेगा. आज खर्च भी बढ़ेगा, इसलिए बजट का ध्यान रखें. पारिवारिक रिश्तों मे सहजता रहेगी. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 71% तक मिलेगा.
वृश्चिक का राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है. पारिवारिक रिश्तों मे कुछ मतभेद हों सकते हैं, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. वहीं संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है. गर्मी के मौसम में अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें. दोस्तों से किसी भी प्रकार का लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन फंस सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक अगले दिन की तैयारियां करेंगे. व्यापार मे विस्तार और लाभ मे वृद्धि रहेगी, साथ ही किसी बड़ी संभावना को देख सकते हैं. तांबे के पात्र से सूर्यदेव को जल अर्पित करें और भाग्य का साथ 64% तक रहेगा.
धनु का राशिफल
आज का दिन धनु राशि वालों के लिए परिश्रम से भरा रहेगा. आज अपनी लगन और आत्मा विश्वास के चलते मुश्किल से मुश्किल काम आसानी से पूरे होंगे. जॉब मे उत्साहित रहेंगे, नयी जिम्मेदारियां आपको आकर्षित करेगी, आप स्वयं ही आगे बढ़कर इन्हे स्वीकार करेंगे. वहीं व्यापारिक विस्तार रहेगा लेकिन गलत जगह खर्च परेशान कर सकता है. बडो का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें. संतान पक्ष को लेकर सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं. आपके व्यक्तित्व का प्रभाव नए संबंध बनाने में सहायक रहेगा. भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 51% तक रहेगा.
मकर का राशिफल
मकर राशि वालों का आज आत्म विश्वास से भरा दिन होगा. आर्थिक उन्नति रहेगी और लाभ का अनुपात बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे. वहीं जो लोग जॉब मे हैं, उन्हे अपने काम को, अपने टारगेट्स को पूरा करने मे सीनियर्स का पूरा सपॉर्ट मिलेगा, बस जरूरत है सिंसियारिटी बनाए रखने की. वहीं व्यापारिक गति तेज रहेगी, जो लोग नई शुरुवात कर रहें हैं, उन्हे थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ेगा. छोटी-छोटी बात पर निराश ना हों, रिश्तों मे सहजता रहेगी, कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है. पीली वस्तुओं का दान जरूर करें. आज भाग्य का साथ 77% रहेगा.
कुंभ का राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. लोगों को लेकर आप आत्मीय व्यवहार रखेंगे, जो आपकी एक अगल छवि बनाने मे सहायक सिद्ध होगा. आज बाहरी आय के स्रोत खुलेंगे लेकिन लेन-देन को लेकर सजग रहें. आज पारिवारिक लोगों के मतभेद कम होंगे और आपसी संबंधों में सुधार रहेगा. वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल रहने वाला है. मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर. आज सूर्य नारायण का पूजन कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 71% तक रहेगा.
मीन का राशिफल
मीन राशि वालों के लिए रविवार का दिन मेहनत भरा रहेगा. घरेलू कामों को पूरा करने मे गति तेज करने की जरूरत है. आर्थिक उन्नति और लाभ को लेकर आज का दिन आपका साथ देगा. वहीं बैंक और लेन-देन को लेकर सजग रहें. रविवार की छुट्टी की वजह से घर में शोर शाराब का माहौल रहेगा. लव लाइफ में किसी गलतफहमी की वजह से तनाव रह सकता है, वहीं दाम्पत्य जीवन सहज रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. स्वास्थ्य 66% तक साथ देगा.


