साप्ताहिक लकी करियर राशिफल: वक्री बुध से इस सप्ताह कर्क, धनु समेत 5 राशियों के लिए खुशखबरी

साप्ताहिक लकी करियर राशिफल: वक्री बुध से इस सप्ताह कर्क, धनु समेत 5 राशियों के लिए खुशखबरी

Last Updated:

Weekly Lucky Career Horoscope, 6 to 12 July 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है. जुलाई के इस सप्ताह वृषभ, कर्क समेत 5 राशियों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में विशेष रूप से शुभ संकेत मिलेंगे. इन राशि वालों की नौकरी से संबंधित समस्या दूर होगी और अटके धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं जुलाई के इस सप्ताह 6 से 12 जुलाई किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से लाभ होगा…

Zoom

Weekly Lucky Career Horoscope, 6 to 12 July 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जुलाई के इस सप्ताह 6 से 12 जुलाई 2026 बुध ग्रह वक्री अवस्था में मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं इस सप्ताह चंद्र और मंगल ग्रह की युति बनेगी, जिससे धन योग का निर्माण होगा. गुरु ग्रह भी इस समय उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं और सिंह राशि में शुक्र और केतु ग्रह की युति बन रही है. राशियों के साथ ग्रहों का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा, इस सप्ताह सूर्य पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव जुलाई के इस सप्ताह वृषभ, कर्क, तुला समेत 5 राशियों को नौकरी, बिजनेस, धन लाभ, निवेश, संपत्ति और लेन-देन के मामलों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं. ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण इन राशि वालों को करियर की शुरुआत करने का मौका मिलेगा तो बिजनेस का विस्तार भी कर सकते हैं. आइए जानते हैं जुलाई के इस सप्ताह 6 से 12 जुलाई किन किन राशिफल वालों के लिए फलदायक रहने वाला है…

वृषभ साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Gemini Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक मजबूती लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं और उस धन का प्रयोग निवेश में कर सकते हैं. इस राशि नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो भविष्य में प्रमोशन का रास्ता खोलेंगी. वहीं व्यापारियों को नए ग्राहकों और लाभदायक सौदों का फायदा मिल सकता है. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह करियर की शुरुआत करने का मौका भी मिलेगा, जिससे आपका ध्यान सही चीजों पर लगेगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक समाचार मिलने की संभावना बन रही है.

कर्क साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Gemini Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई के इस सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में स्थिति में सुधार आएगा, अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होते जाएंगे और मेहनत का उचित परिणाम प्राप्त हो सकता है. कारोबार में विस्तार की योजनाएं सफल होने के योग बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं. रुका हुआ भुगतान मिलने से आपको राहत मिलेगी और धर्म कर्म के कार्यों में धन खर्च कर सकते हैं. लेन-देन के मामलों में भी सप्ताह अनुकूल रहने की संभावना बन रही है.

तुला साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Gemini Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई के यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए सफलता और आर्थिक लाभ के अवसर लेकर आ सकता है. इस राशि के जो जातक काफी समय नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो उनको अच्छी खबर मिलने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापार में नई साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है और आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लेने से भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा. परिवार के सहयोग से संपत्ति या निवेश से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे आप राहत की सांस ले पाएंगे. खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा.

धनु साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Gemini Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई के यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए करियर में नई ऊंचाइयों की ओर संकेत कर रहा है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के सहकर्मियों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और किसी अच्छी जगह से ऑफर भी मिल सकता है. धनु राशि वालों को बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होंगे और लाभ में वृद्धि हो सकती है. साथ ही नए बिजनेस को लेकर भी प्लानिंग कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा रुके हुए कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा. संपत्ति खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है.

कुंभ साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Gemini Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जुलाई के इस सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम मिल सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी और साथ काम करने वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. वहीं व्यापार में लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं और नए संपर्क भविष्य में बड़े अवसर दिला सकते हैं. अगर आप इस सप्ताह निवेश करते हैं तो आपको भविष्य में अच्छा फायदा होगा. संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है. परिवार का सहयोग आर्थिक फैसलों को आसान बनाएगा, जिससे फिजूल खर्चे बचेंगे.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed