मिथुन राशि वालों आज का दिन बहुत भारी, ये रहे अचूक उपाय, जानें लकी नंबर

मिथुन राशि वालों आज का दिन बहुत भारी, ये रहे अचूक उपाय, जानें लकी नंबर

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal News: करियर, वैवाहिक संबंध, प्रेम संबंध और छात्रों के लिए आज का दिन कुछ हद तक सामान्य रहेगा. छात्रों के लिए सुबह के 4 घंटे काफी अच्छे रहने वाले हैं. नौकरी की तलाश करने वालों को आज सफलता ह…और पढ़ें

gogole-serarch-btn
हरिद्वार. सभी 12 राशियों में मिथुन राशि तीसरे नंबर की राशि है जिसके स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव गणेश भगवान है. आज 22 अगस्त शुक्रवार का दिन मिथुन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में मिश्रित प्रभाव लेकर आया है. करियर, वैवाहिक संबंध, प्रेम संबंध और छात्रों के लिए आज का दिन कुछ हद तक सामान्य रहेगा. छात्रों के लिए सुबह के 4 घंटे काफी अच्छे रहने वाले हैं. नौकरी की तलाश करने वालों को आज सफलता हाथ लग सकती है. प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छे बदलाव लेकर आया है. आज आप अपने प्रेम विवाह की बात चला सकते हैं. यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उन्हें अपने दिल की बात बताने पर आपको लाभ मिलेगा. वैवाहिक संबंधों में किसी भी बात को लेकर मनमुटाव होने का योग है. कोशिश करें की अपनी वाणी से कड़वे शब्द ना निकाले. शाम तक आपके वैवाहिक संबंधों में सुधार होने की पूर्ण संभावना बनी है.

करियर राशिफल: वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. जो छात्र पढ़ाई करते हैं या जो जातक किसी सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज सुबह 7:00 बजे से लेकर अगले 4 घंटे काफी अच्छे रहने वाले हैं. इन चार घंटे में आपका पढ़ाई से ध्यान नहीं भटकेगा,साथ ही आने वाले समय में अच्छे लाभ मिलेंगे. नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी आज सफलता प्राप्त होगी. जिन जातकों द्वारा किसी नौकरी के लिए आवेदन किया गया था उनको आज कोई अच्छी सूचना या नौकरी संबंधित फोन आ सकता है.

व्यावसायिक राशिफल: वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन आर्थिक हानि और तनाव लेकर आया है. किसी डील में पैसा फंसने या किसी अन्य व्यक्ति के कारण कारोबार में आज नुकसान होने के योग हैं. कोई मशीन खराब हो सकती है या फिर जिससे आप कार्य करते हैं वह इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खराब हो सकता है. आज आपका अनावश्यक रूप से धन खर्च भी होगा. आज आपको बेहद ही सावधानी से दिन व्यतीत करना होगा. जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें भी आज अपने सीनियर या बॉस से डांट पड़ सकती है. मानसिक तनाव होने के कारण काम में लापरवाही होने से आपसे कोई काम बिगड़ जाए ऐसी स्थिति बनी हुई है.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Prashant Rai

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

मिथुन राशि वालों आज का दिन बहुत भारी, ये रहे अचूक उपाय, जानें लकी नंबर

Source link

Previous post

Aaj Ka Love Rashifal: तुला को मिलेगा अपना प्यार, मकर जाएंगे ड्राइव पर, कन्या के लिए है रोमांस डे, जानें आज का लव राशिफल

Next post

हनुमान चालीसा की सिर्फ ये चौपाई रोज सुबह उठते ही पढ़ लें, कई संकटों से छुटकारा दिलाएंगे हनुमान जी

You May Have Missed