मिथुन राशि वाले आज ही कर लें शादी की बात, लड़की हो सकती है तैयार! जान लें अपना राशिफल
Last Updated:
Mithun Rashifal: जाने-अनजाने में आपके मुंह से कुछ ऐसी बात निकल सकती है, जिससे घर में समस्या का माहौल बन जाए, ये हम नहीं बल्कि ज्योतिष बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ज्योतिष के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा.
मिथुन राशिफल: बुधवार 24 दिसंबर का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छे और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. आज ग्रहों की चाल आपके अनुकूल है. प्रेम संबंधों में चल रहे विवाद आज खत्म होंगे और आपके बीच प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी. दांपत्य जीवन भी समस्या मुक्त रहने वाला है. आज आपको अपने शब्दों पर ध्यान रखने की जरूरत है. जाने-अनजाने में आपके मुंह से कुछ ऐसी बात निकल सकती है, जिसms घर में समस्या का माहौल बन जाए. कार्यक्षेत्र में आर्थिक लाभ के योग हैं. आज आपकी वाणी के कारण आपको नया प्रोजेक्ट मिलने के भी प्रबल योग बने हुए हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं कि आज का मिथुन राशिफल कैसा रहेगा.
लव राशिफल
हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि आज का दिन आपका दांपत्य जीवन के लिए बेहद ही खास रहने वाला है. आज आपके संबंध ओर अधिक मजबूत होंगे तो वहीं आर्थिक मामलों में आपको अपने जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा, यानी आज आपको अपने चारों ओर जीवनसाथी की वजह से एक रक्षा कवच महसूस होगा.
घर में चल रही समस्याएं जीवनसाथी के साथ बात करने से खत्म हो जाएंगी. छोटी-मोटी समस्याएं भी आ सकती हैं, इसलिए आज अपने शब्दों पर विशेष ध्यान रखें. प्रेम संबंधों में आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है. आज का दिन आपके ग्रह स्वामी को समर्पित है. इसलिए आपके संबंधों में मजबूती आएगी. दिल की बात यानि विवाह की बात करना आज आपके भविष्य को बेहतर बनाएगा.
करियर राशिफल
ज्योतिष बताते हैं कि करियर में भी आज का दिन आपकी सोच से बढ़कर अच्छा रहने वाला है. जो छात्र अपने भविष्य को सुनहरा करने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी आज सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी और पढ़ाई करने में आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचालन होगा. जो छात्र किसी प्रतियोगिता की तैयारी या प्रतियोगिता का एग्जाम दे चुके हैं, उन्हें आज कोई अच्छे संकेत मिल सकते हैं. आज किसी कठिन टॉपिक पर आपकी चर्चा होगी और वह आपके लिए आसान हो जाएगा.
मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज नए अवसर मिलेंगे, जिससे आपके जीवन में चल रही आर्थिक समस्या का डर खत्म हो जाएगा. आज किसी नजदीकी मित्र, रिश्तेदार या परिवार वाले के कारण आपको इंटरव्यू का ऑफर मिलेगा, जिससे आपके मन में चल रही दुविधा उत्साह में बदल जाएगी. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को भी आज अच्छी सूचना मिलने के योग है.
व्यावसायिक राशिफल
ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज आपकी उम्मीदों से बढ़कर आपको आर्थिक लाभ मिलेगा. कोई नई डील या नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन काफी खास है. आज आप अपने सभी पुराने रुके हुए या अटके हुए कार्यों को पूर्ण करने के साथ ही कोई नई डील साइन कर सकते हैं. कोशिश करें कि डील साइन करने से पहले कागजों को बारीकी से पढ़ लें, ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या ना हो.
नौकरी करने वाले जातकों को आज किसी दूसरी नौकरी का ऑफर मिल सकता है, जो आपकी योग्यता के आधार पर अच्छी सैलरी के साथ होगा. आज आपको अपनी वाणी के आधार पर नौकरी में प्रमोशन आदि मिलने के भी योग हैं. ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल है, इस कारण ऑफिस को आपकी वजह से कोई बड़ी डील मिलेगी, जिसमें आपको भी लाभ मिलेगा. आज भगवान गणेश को मीठा भोग लगाएं और उनके 12 नाम वाले मंत्र का 108 बार जाप जरुर करें.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


