मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, करीबी दे सकते हैं धोखा

मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, करीबी दे सकते हैं धोखा

Last Updated:

Mithun Rashifal: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने कहा कि मिथुन राशि के जातकों को आज (रविवार) भी कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. अगर आप कोई कारोबार या अन्य कार्य करते हैं, तो उसमें किसी जानक…और पढ़ें

X

मिथुन राशि वाले आज सावधान रहें.

हरिद्वार. आज 2 मार्च रविवार का दिन है. मिथुन राशि के जातकों के जीवन में कार्यक्षेत्र और करियर को लेकर आज भी स्थिति अच्छी रहेगी क्योंकि इस राशि के स्वामी ग्रह का गोचर मीन राशि में चल रहा है. मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर मिथुन राशि के कर्म और भाग्य स्थान पर है, जिस कारण यह समय जातकों के लिए कार्य क्षेत्र और करियर को लेकर काफी अच्छा रहेगा लेकिन किसी करीबी से आज धोखा मिलने के योग हैं. वैवाहिक संबंधों में स्थिति आज अच्छी रहेगी. कोई विवाद या तनाव के योग नहीं है. आज जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. प्रेम संबंधों में भी स्थिति आज अच्छी रहेगी. यदि आप अपने प्रेमी को दिल की बात बताना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है. आज आप अपनी शादी की बात घर पर कर सकते हैं, परिणाम सकारात्मक मिलेंगे. जो जातक नौकरी की तलाश में जुटे हैं, उनके लिए दिन सामान्य है. आज कोई खास उपलब्धि करियर को लेकर नहीं है.

लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से बातचीत में कहा कि वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आज अचानक जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है. बच्चों और अपने जीवनसाथी के साथ आज बाहर घूमने जाएंगे, तो आपके वैवाहिक संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे. प्रेम संबंधों को लेकर भी आज स्थिति अच्छी है. यदि आप घर पर अपनी शादी की बात करना चाहते हैं, तो देरी मत कीजिए. आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे.

करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि करियर में आज कोई खास उपलब्धि मिलने के योग नहीं हैं लेकिन प्रयास करने पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. यदि आज आप नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो आपको जल्द ही इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है और इंटरव्यू के बाद आपकी नौकरी पक्की हो जाएगी. बुध ग्रह का गोचर होने से मिथुन राशि के जातकों को कर्म और भाग्य में विशेष लाभ मिलने के योग बने हुए हैं.

व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य ने आगे कहा कि मिथुन राशि के जातकों को आज भी कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं. यदि आप कोई कारोबार या अन्य कार्य करते हैं, तो उसमें किसी करीबी या जानकार से धोखा मिल सकता है. आज आपको विशेष तौर पर सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच कोई नया कस्टमर या कोई नई डील के साइन होने से आपको आर्थिक लाभ जरूर मिलेगा. कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है लेकिन किसी करीबी या जानकार से आपको सतर्क रहने की जरूरत है.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

homeastro

मिथुन राशि वाले आज रहें सावधान, करीबी दे सकते हैं धोखा

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed