मिथुन राशिफल: आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में वृद्धि के योग
Agency:News18 Uttarakhand
Last Updated:
Mithun Rashifal: वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए आज (शुक्रवार) का दिन अच्छा रहेगा. साथ ही करियर के क्षेत्र में भी आज आपको तरक्की के नए-नए अवसर प्राप्त होंगे.
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा.
हरिद्वार. आज 14 फरवरी शुक्रवार का दिन मिथुन राशि (Mithun ka Aaj ka Rashifal) के जातकों के लिए विशेष रहने वाला है. कार्यक्षेत्र की दृष्टि से आज तरक्की के नए अवसर मिलेंगे. मिथुन राशि के जो जातक जॉब करते हैं, वहां पर कुछ अवसर मिल सकता है. व्यावसायिक क्षेत्र के जातक आज कुछ नई और अच्छी रणनीति बना सकते हैं. आर्थिक रूप से आज का दिन कुछ खास नहीं है लेकिन शाम के बाद आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है. वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. साथ ही करियर में भी आज आपको तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे.
लव राशिफल: उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषी पंडित शशांक शेखर शर्मा ने लोकल 18 से कहा कि आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है. आज आपके वैवाहिक संबंध सामान्य रहेंगे. कोई विवाद या तनाव नहीं होगा. प्रेम संबंधों में आज स्थिति थोड़ी असामान्य रहेगी. अपने प्रेम संबंधों को लेकर आज आप घर परिवार में कोई भी बात शाम 4:30 बजे तक न करें. यदि आप 4:30 बजे के बाद बात करते हैं, तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध का गोचर शनि की कुंभ राशि में चल रहा है. जब तक यह गोचर रहेगा, मिथुन राशि के जातकों के घुटने या घुटने से नीचे चोट लगने के योग बन रहे हैं. उपाय के लिए शनिवार के दिन पैर पर काला धागा बांध लें, जिससे आपको फायदा होगा.
करियर राशिफल: उन्होंने कहा कि करियर को लेकर आज का दिन अच्छा रहेगा. मिथुन राशि के जो जातक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के योग हैं. यदि आज आप जॉब के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो आपको लाभ होगा. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध का गोचर शनि की कुंभ राशि में चल रहा है और ग्रहों के स्वामी सूर्य का गोचर भी कुंभ राशि में चल रहा है. कुंभ राशि में इस समय बुध आदित्य योग बनने के कारण मिथुन राशि के जातकों को करियर संबंधी सभी लाभ मिलेंगे. जो जातक नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी शुभ संकेत मिलने के योग हैं.
व्यावसायिक राशिफल: ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा ने आगे कहा कि शाम 4 बजे तक आज धन व्यय के योग हैं. उसके बाद जो व्यय हुआ है, वह भी पूरा हो जाएगा. आज शाम 4 बजे तक आपको सतर्क रहने की जरूरत है. व्यापार, जॉब और अन्य कार्यों में आज आप सुनहरे भविष्य को लेकर नई रणनीति तैयार कर सकते हैं, जिससे आपको आने वाले समय में आर्थिक लाभ होगा. कार्यक्षेत्र में आज तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे. जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें बॉस या सीनियर के साथ प्लानिंग करने का मौका मिलेगा. आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में वृद्धि होने के योग बने हुए हैं.
Note: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित शशांक शेखर शर्मा से उनके फोन नंबर 7895714521 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Dehradun,Uttarakhand
February 14, 2025, 05:01 IST
मिथुन राशिफल: आज नौकरी में प्रमोशन और कारोबार में वृद्धि के योग
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


