मिथुन में 14 मई से बन रही गुरु और शुक्र ग्रह की युति, धनु समेत 6 राशि वाले 25 दिन तक हर सु

मिथुन में 14 मई से बन रही गुरु और शुक्र ग्रह की युति, धनु समेत 6 राशि वाले 25 दिन तक हर सु

होमराशि

मिथुन में बन रही गुरु-शुक्र की युति, धनु समेत 6 राशि वाले हर सुख का लेंगे आनंद

Last Updated:

Venus Transit in Gemini: शुक्र ग्रह 14 मई को अपनी राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. मिथुन राशि में बन रही गुरु और शुक्र ग्रह की युति कन्या, धनु समेत 6 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छे लाभ देखने को मिलेंगे और कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. आइए जानते हैं मिथुन राशि में बन रही गुरु और शुक्र ग्रह की युति से किन किन राशियों को लाभ होगा…

Zoom

Guru And Shukra Yuti In Mithun Rashi 2026: शुक्र ग्रह 14 मई दिन गुरुवार को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं और वह इस राशि में 8 जून तक रहने वाले हैं. एक तरह शुक्र मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं तो दूसरी तरह इस राशि में पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. इस तरह मिथुन राशि में शुक्र और गुरु ग्रह की युति बन रही है. वैदिक ज्योतिष में गुरु और शुक्र ग्रह की युति को बेहद दुर्लभ बताया गया है, जो अपार धन, सुख-सुविधा, ज्ञान और भौतिक समृद्धि लाता है. मिथुन राशि में बन रही गुरु और शुक्र ग्रह की युति का लाभ कन्या, धनु समेत 6 राशियों को मिलने वाला है. इन 6 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं और जीवन के हर क्षेत्र में इन बड़े ग्रहों की युति प्रभावित करेगी. आइए जानते हैं मिथुन राशि में गुरु और शुक्र ग्रह की युति से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का मेष राशि पर प्रभाव
गुरु और शुक्र ग्रह की युति से मेष राशि वालों को कई फायदे देखने को मिलेंगे. 14 मई से मेष राशि वालों को शुक्र ग्रह के प्रभाव से वैभव की प्राप्ति होगी और हर सुख सुविधा का आनंद लेंगे. साथ ही मकान व वाहन खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होगी और धन की वजह से अटके हुए कार्य भी पूरे होंगे. वहीं गुरु ग्रह के प्रभाव से मेष राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नई नई चीजें जानने की इच्छा भी प्रकट होगी. आपके द्वारा सोच गए सभी कार्य आसानी से पूरे होने की वजह से ईश्वर पर आपका विश्वास बढ़ेगा और घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम भी हो सकता है.

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का मिथुन राशि पर प्रभाव
शुक्र और गुरु ग्रह की युति आपकी ही राशि में हो रही है और दोनों आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर विराजमान होने वाले हैं. मिथुन राशि वाले 14 मई से हर कार्य में काफी एक्टिव नजर आएंगे और समाज में सम्मान भी बढ़ेगा. शुक्र ग्रह के प्रभाव से मिथुन राशि वालों की लव लाइफ में बड़ा मोड़ सकता है, आपके रिलेशन को परिजनों की तरफ से मंजूरी मिल सकती है. वहीं गुरु ग्रह के प्रभाव से धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे. इस दौरान मिथुन राशि वालों की संपत्ति में इजाफा भी देखने को मिलेगा.

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का सिंह राशि पर प्रभाव
गुरु और शुक्र ग्रह की युति से सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है. 14 मई के बाद से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार की सभी जरूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे. इन 25 दिनों में सिंह राशि वालों का शुक्र ग्रह के प्रभाव से व्यापार में अच्छी बढ़ोतरी होगी और बिजनेस के विस्तार की प्लानिंग भी कर सकते हैं. दांपत्य जीवन में मजबूत होगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं. सिंह राशि वालों को गुरु ग्रह के प्रभाव से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवन आनंद के साथ व्यतीत करेंगे.

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का तुला राशि पर प्रभाव
शुक्र और गुरु ग्रह की युति से तुला राशि वालों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है. तुला राशि वालों के धन की वजह से अटके कार्य पूरे होंगे और दान-पुण्य के कार्यों पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे. शुक्र ग्रह के प्रभाव से तुला राशि वाले भौतिक सुविधाओं का आनंद ले पाने में सक्षम होंगे और नौकरी व कारोबार में दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो वह इस अवधि में वापस आ सकता है और आपका धन, सम्मान, संपत्ति, बिजनेस में अच्छी वृद्धि भी होगी. वहीं गुरु ग्रह के प्रभाव से तुला राशि वालों के संतान के साथ संबंध अच्छे होंगे और उन्नति से मन प्रसन्न भी होगा.

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का मकर राशि पर प्रभाव
गुरु और शुक्र ग्रह की युति मकर राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाली है. मकर राशि वालों के परिवार में इस दौरान शुभ कार्यों में भागीदारी रहेगी और आप परिवार के सदस्यों के बीच चल रही परेशानियों को आसानी से सुलझा पाएंगे. गुरु और शुक्र ग्रह के प्रभाव से नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं और आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पैतृक संपत्ति से भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन रही है और अलग-अलग सौदों से भी अच्छी कमाई हो सकती है. भाई-बहनों के साथ पैसों को लेकर चल रहे विवादों से राहत मिल सकती है. साथ ही सेहत भी अच्छी रहेगी और सही खानपान से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी.

गुरु और शुक्र ग्रह की युति का कुंभ राशि पर प्रभाव
शुक्र और गुरु ग्रह की युति से कुंभ राशि वालों को हर क्षेत्र में फायदा होता दिखाई दे रहा है. 14 मई से कुंभ राशि वालों के अटके हुए कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे और आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा. शुक्र ग्रह के प्रभाव से कुंभ राशि वाले आराम और विलासिता से भरा जीवन व्यतीत करेंगे और बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा. चाहें आप नौकरी कर रहे हों या बिजनेस या फिर कुछ और, धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ होगा. गुरु ग्रह के प्रभाव से कुंभ राशि वालों का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा और एक साथ कई गतिविधियों में भाग लेने के मौके मिल सकते हैं.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed