मकर समेत 5 राशियों में कार्यों को लेकर रहेगी गर्मजोशी, मकर समेत 6 राशि वाले गर्मी में अपना

मकर समेत 5 राशियों में कार्यों को लेकर रहेगी गर्मजोशी, मकर समेत 6 राशि वाले गर्मी में अपना

Weekly Horoscope 27 April to 3 May 2026: अप्रैल का अंतिम सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से काफी फलदायक रहने वाला है. इस सप्ताह बुध मेष राशि में गोचर करेंगे और अस्त भी हो जाएंगे क्योंकि इस राशि में पहले से ही सूर्य ग्रह मौजूद हैं. वहीं इस सप्ताह सूर्य भरणी नक्षत्र में तो बुध अश्विनी नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के गोचर और अन्य संयोग से अप्रैल के इस सप्ताह में चंद्रमा और मंगल ग्रह की एक दूसरे से पर सप्तम दृष्टि रहने धन योग बन रहा है. साथ ही बुध और सूर्य ग्रह की युति से बुधादित्य योग, जो कन्या, मकर, मीन समेत 5 राशियों के लिए शुभ रहने वाला है. वहीं मिथुन, मकर समेत कई राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अप्रैल का अंतिम सप्ताह 27 अप्रैल से 3 मई मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Mesh Weekly Rashifal)

मेष राशि वालों को अप्रैल के अंतिम सप्ताह में व्यर्थ के वाद विवाद तथा खर्च से बचना चाहिए. इस सप्ताह आपकी राशि में सूर्य और बुध ग्रह की युति बनेगी और शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी बना हुआ है. इस सप्ताह मन में कोई दुविधा आपको परेशान कर सकती है. साथ ही लगातार बढ़ती गर्मी से अपनी सेहत का ध्यान रखें और पानी का सेवन करते रहें. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को इस सप्ताह सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक मेहनत करना पड़ सकती है. अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आपको घरेलू कार्यों की वजह से भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)

वृषभ राशि वालों के लिए अप्रैल का अंतिम सप्ताह सामान्य रहने वाला है. वृषभ राशि वालों को व्यापारिक कार्यक्षेत्र में कुछ अवरोध के बाद सफलता मिल सकती है. कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक होने के बावजूद आप सभी कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे. गर्मी में जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा धूप में निकलने से बचें. इस राशि के नौकरी पेशा जातक जो काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी भी प्रकार की बहस तथा तनाव से बचना उचित रहेगा.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Mithun Weekly Rashifal)

मिथुन राशि वालों को अप्रैल के अंतिम सप्ताह भागदौड़ के चलते शारीरिक तकलीफ मिल सकती है इसलिए गर्मी में सेहत का पूरा ध्यान रखें और नींबू पानी का सेवन करते रहें. धन का व्यय अधिक मात्रा में बना रह सकता है, जिसकी वजह से आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है. जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं और परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. संतान के पढ़ाई-लिखाई के चक्कर में काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Kark Weekly Rashifal)

कर्क राशि वालों के अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दैनिक खर्चों में वृद्धि हो सकती है, जिसकी वजह से मासिक बजट बिगड़ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक इस सप्ताह अपने सभी टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे और आपको अधिकारी वर्ग का सहयोग भी मिलेगा. अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. इस सप्ताह नकारात्मकता को अपने ऊपर ना हावी होने दें और बढ़ती गर्मी से भी सावधान रहें. संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं और परिवार में भी कोई ना कोई परेशानी बनी रहेगी लेकिन आपको भाई तथा मित्र का पूरा सहयोग मिलेगा.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Singh Weekly Rashifal)

सिंह राशि वालों को अप्रैल के अंतिम सप्ताह दैनिक कार्यों में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, हालांकि आप अपने पराक्रम के बल पर सफलता की प्राप्ति करेंगे. इस सप्ताह आपकी राशि के स्वामी की बुध ग्रह के साथ युति बनने वाली है. व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह अच्छा बना रहेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. हालांकि नौकरी वर्ग को कुछ समस्याएं मिल सकती हैं, जिसकी वजह से करियर को लेकर परेशान रहेंगे. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. गर्मी में माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें. मन को शांत बनाए रखें और ईश्वर पर विश्वास रखें.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Kanya Weekly Rashifal)

कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का अंतिम सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध, सूर्य ग्रह के साथ युति बना रहे हैं. दैनिक कार्यो में आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके द्वारा सोचे गए कई कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के सभी टारगेट आसानी से पूरे हो जाएंगे और अपने कार्यों से सभी को प्रभावित भी करेंगे. धन लाभ को लेकर स्थिति आपके पक्ष में बनी रह सकती है और जमीन व मकान खरीदने का सपना पूरा होगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा और धार्मिक खर्च संभव है.

तुला साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Tula Weekly Rashifal)

तुला राशि वाले अप्रैल के अंतिम सप्ताह धन संबंधी मामलों को लेकर परेशान हो सकते हैं लेकिन इस वजह से आपके कोई कार्य अटके नहीं. आपकी राशि के स्वामी शुक्र फिलहाल अपनी ही राशि में रहने वाले हैं और वह शुभ स्थिति में हैं. इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य एक एक करके पूरे होते जाएंगे. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और शारीरिक व मानसिक रूप से पूरी तरह फिट रहेंगे. ग्रहों के शुभ प्रभाव की वजह से आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)

वृश्चिक राशि वालों के लिए अप्रैल का अंतिम सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल शनि के साथ युति बना रहे हैं. ऐसे में आपको इस सप्ताह पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ के कार्यों की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है और इस भागदौड़ में अपनी सेहत का भी ध्यान रखें क्योंकि गर्मी और लू से परेशानी हो सकती है. आलस्य के चलते कार्यों को कल पर टालने से बचें और फिजूल के खर्चों से दूर रहें. इस सप्ताह किसी भी प्रकार के वाद-विवाद तथा नकारात्मक विचारों से अपने आपको दूर रखें.

धनु साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)

धनु राशि वालों को अप्रैल के अंतिम सप्ताह पारिवारिक तथा आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ तकलीफ मिल सकती है और इस वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आपकी राशि पर फिलहाल शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. आपके कुछ कार्य अचानक से पूरे हो जाएंगे, वहीं कुछ कार्य होते होते अटक जाएंगे. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में सहकर्मियों की वजह परेशानी हो सकती है, ऐसे में अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें. धार्मिक कार्यो में आपकी रूचि बढ़ेगी और ईश्वर का ध्यान आपके मन को राहत देगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Makar Weekly Rashifal)

मकर राशि वालों की अप्रैल के अंतिम सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और कुछ नए कार्यो की प्राप्ति हो सकती है. व्यापारिक साझेदारों के साथ सामंजस्य बनाकर चले उचित रहेगा. धन संबंधी मामलों में आपको कुछ रुकावट प्राप्त हो सकती है, जिसकी वजह से आपके कुछ सोचे हुए कार्य अटक सकते हैं. सप्ताह के अंतिम भाग में जीवनसाथी तथा संतान की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. गर्मी और लू से अपने साथ-साथ पूरे परिवार की सेहत का ध्यान रखें और समय समय पर पानी का सेवन करते रहें.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)

कुंभ राशि वालों का अप्रैल के अंतिम सप्ताह कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिसकी वजह से आपको काफी परेशानी हो सकती है. इस समय आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. इस वजह से आपको काफी मामलों में सावधानी बरतनी होगी. माता-पिता के साथ मतभेद की आशंका बन रही है. गर्मी में ज्यादा भागदौड़ करने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. दैनिक कार्यों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परेशान ना हों, आपको कार्य संपन्न होंगे.

मीन साप्ताहिक राशिफल 27 अप्रैल से 3 मई 2026 (Meen Weekly Rashifal)

मीन राशि वालों को धन संबंधों मामलो में कोई अचानक बड़ा लाभ मिल सकता है क्योंकि इस समय आपकी राशि में शनि और मंगल ग्रह की युति बनी हुई है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है और नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा. व्यर्थ के मसलो से अपने आपको दूर रखें और परिवार के किसी सदस्य के लिए ऑनलाइन शॉपिंग करने का मौका मिलेगा. इस सप्ताह आपको भाई और दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा, सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें, लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से सप्ताह अच्छा बना रह सकता है, बस गर्मी और लू से सावधानी बरतें.

Source link

You May Have Missed