मकर राशि वालों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा! चढ़ाएं ये खास चीज, बढ़ेगा प्यार
Last Updated:
Aaj Ka Makar Rashifal 28 May 2026: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. परिवार और प्रेम संबंधों में सुखद माहौल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. घर में किसी शुभ चर्चा या पारिवारिक आयोजन की संभावना बन सकती है. प्रेम जीवन में रिश्तों की मिठास बढ़ेगी और पार्टनर का सहयोग मिलेगा. नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को सामान्य परिणाम मिलेंगे, हालांकि कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखने की जरूरत होगी. आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश या बड़े खर्च करने से पहले सोच-विचार जरूर करें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन गर्मी और थकान से बचाव जरूरी है.
जोधपुर: पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आज 28 मई, गुरुवार का दिन है और ज्येष्ठ मास अधिक मास की द्वादशी तिथि चल रही है। मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आपको मेहनत और भागदौड़ अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन दिन के अंत तक कई काम आपके पक्ष में होते नजर आएंगे. परिवार और रिश्तों को लेकर आज आपका झुकाव ज्यादा रहेगा और घरेलू जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देंगे.
कार्य और व्यापार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापार में कोई बहुत बड़ी सफलता या लाभ के संकेत नहीं हैं, लेकिन रोजमर्रा के कार्य आसानी और सुगमता से पूरे होते जाएंगे. नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी. आज जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें. हालांकि आपकी मेहनत और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी. आर्थिक स्थिति संतुलित बनी रहेगी, लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है. इसलिए अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखना बेहतर रहेगा.
मकर राशि वाले स्वास्थ्य का रखें ध्यान
स्वास्थ्य के मामले में आज राहत मिलने के संकेत हैं. यदि पिछले कुछ समय से थकान या कमजोरी महसूस हो रही थी तो उसमें सुधार आ सकता है। हालांकि भागदौड़ और काम का दबाव अधिक रहने से शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। खानपान संतुलित रखें और पर्याप्त आराम लें। योग और मेडिटेशन मानसिक शांति देने में सहायक रहेंगे.
मकर राशि वाले पार्टनर्स के साथ बढ़ेगा प्यार
प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन काफी अच्छा माना जा रहा है. प्रेमी-प्रेमिका के बीच आपसी समझ और जुड़ाव बढ़ेगा. दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी. परिवार आज आपकी प्राथमिकता पर रहेगा और आप अपनों की जरूरतों को पूरा करने में अधिक समय देंगे. घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा.
मकर राशि वाले आज करें ये उपाय
आज गुरुवार के दिन नहाने के पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर स्नान करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. इससे भाग्य मजबूत होगा और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.


