कुंभ राशि वालों के लिए सफलता और खुशियों का दिन, नौकरी-बिजनेस में शुभ संकेत

कुंभ राशि वालों के लिए सफलता और खुशियों का दिन, नौकरी-बिजनेस में शुभ संकेत

Last Updated:

Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 May 2026: काफी समय से अटके हुए कार्य आज (गुरुवार) पूरे होते नजर आ रहे हैं. दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन मेहनत का फल भी मिलेगा. नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आज आप अपने कामों को तेजी से पूरा करेंगे.

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की जानी-मानी ज्योतिषाचार्य और टैरो कार्ड रीडर शक्ति के अनुसार, आज यानी 28 मई का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ और सकारात्मक रहने वाला है. खासतौर पर बिजनेस, करियर और पारिवारिक जीवन में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता की खबर मिल सकती है. वहीं व्यापार में नई शुरुआत करने वालों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. दिनभर कई रुके हुए काम पूरे होंगे और परिवार के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा.

नौकरी और बिजनेस में मिलेंगे पॉजिटिव संकेत
आज का दिन करियर और व्यापार के लिहाज से काफी अच्छा माना जा रहा है. जो लोग सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. वहीं व्यापार में नई योजना या नया काम शुरू करने वालों को भी लाभ मिल सकता है. दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा और कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.

दूसरों की सलाह से मिलेगा फायदा
आज आप किसी की बात को नजरअंदाज करने के बजाय ध्यान से सुनेंगे. कोई अनुभवी व्यक्ति आपको सही दिशा दिखा सकता है. सलाह और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें और समझदारी से आगे बढ़ें.

रुके हुए काम होंगे पूरे
काफी समय से अटके हुए कार्य आज पूरे होते नजर आ रहे हैं. दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी लेकिन मेहनत का परिणाम भी मिलेगा. नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच के साथ आप अपने कामों को तेजी से पूरा करेंगे.

परिवार और पार्टनर के साथ बिताएंगे अच्छा समय
आज परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. हालांकि कुछ अतिरिक्त खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन माहौल खुशियों भरा रहेगा. पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे और सेलिब्रेशन या कहीं घूमने जाने का योग बन रहा है.

यात्रा का योग
आज बिजनेस या निजी कारणों से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है. वहीं किसी खास मौके पर शामिल होने या सेलिब्रेशन का भी योग है. दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा.

स्वास्थ्य रहेगा अच्छा
स्वास्थ्य सामान्य से बेहतर रहेगा लेकिन मन में हल्की उदासी या भावनात्मक कमजोरी महसूस हो सकती है. हालांकि यह स्थिति ज्यादा देर तक नहीं रहेगी. सकारात्मक सोच बनाए रखें.

लकी नंबर और रंग
आज के लिए आपका लकी नंबर 5 है. शुभ रंग पीला, सफेद और लाल है.

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा
ज्योतिषाचार्य शक्ति के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु या लक्ष्मी माता के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा. ज्येष्ठ के महीने में भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed