मंगल का मेष में प्रवेश, बना महा रूचक राजयोग! धनु राशि की पलटेगी किस्मत
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 09 june 2026: आज 9 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए बेहद खास होने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के अनुसार, आज मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से ‘रूचक राजयोग’ का निर्माण हो रहा है, जिसका सीधा सकारात्मक असर आपके करियर और कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा. हालांकि, मीन राशि में शनि और चंद्रमा के गोचर के कारण मन थोड़ा गंभीर रह सकता है. वहीं, वृषभ राशि में मौजूद सूर्य आपके आर्थिक मामलों में स्थिरता लाएंगे. आज के दिन जातकों को जल्दबाजी से बचकर धैर्य और अनुशासन के साथ काम करने की सलाह दी गई है.
जमुई: आज 09 जून 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर मीन राशि में शनि के साथ होने से मन गंभीर रहेगा. मंगल आज मेष राशि में प्रवेश कर रूचक राजयोग का निर्माण करेंगे. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज ग्रहों की इस दशा का सकारात्मक प्रभाव ओम करियर और कार्यक्षेत्र पर देखने को मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज सूर्य वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, जिस कारण आपके आर्थिक मामलों में आज स्थिरता रहेगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपको जल्दबाजी से बचना चाहिए. आज आपको धैर्य और अनुशासन के साथ काम करना चहकते. लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रयास सफल हो सकते हैं.
भविष्य के लिए बना सकते हैं योजनाएं
पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धन-संपत्ति के मामले में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. उन्होंने बताया कि आज शुक्र और बृहस्पति दोनों कर्क राशि में होंगे, जिससे भविष्य के लिए धन संचय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज किसी भी तरह के निवेश के मामले में आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. आज के दिन किसी भी निवेश से आपको नुकसान हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उत्साहजनक रह सकता है. आज आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती है. आपको आज वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा भी मिल सकती है. अगर आप कारोबार करते हैं तो आपको आज योजनाबद्ध तरीके से काम करना चाहिए.
परिवार में हो सकता है मांगलिक कार्य
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि वाले आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा. आज आपके परिवार में किसी शुभ कार्य या मांगलिक आयोजन हो सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको प्रेम संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसी अवांछित चर्चा या गलतफहमी से परेशानी उत्पन्न हो सकती है. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा और ऊर्जा का स्तर अच्छा बना रहेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


