आज 3 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, करियर में होगी तरक्की, पढ़ें सभी राशियों का हाल
Today Horoscope 9 June 2026: आज मंगलवार का दिन और ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज का दिन 5 राशिवालों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार आज वृषभ राशि के जातकों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी जाती है, वरना उन्हें अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. आज धनु राशि के लोगों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा, लेकिन बड़े फैसले लेते वक्त सावधान रहने की जरूरत है. विस्तार से पढ़ें आज का दैनिक राशिफल और मंगलवार के ज्योतिषीय उपाय.
मेष
आज का दिन ऊर्जावान रहेगा. उत्साहित होकर आप कार्य करने में आगे रहेंगे और लोगों का सहयोग भी मिलता दिख रहा है. कार्यक्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी, लेकिन थोड़ा विलंब रहेगा. कुछ चीजों के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. जॉब में यथास्थिति को बेहतर बनाने के प्रयास सफल रहेंगे. आज किसी भी तरह के बदलाव से बचें. व्यापारिक विस्तार रहेगा और यात्राओं के योग बन रहे हैं. बाहरी आय के स्रोत भी बढ़ते दिख रहे हैं, लेकिन बाहर जाने या विदेश संबंधी कामों में कुछ अड़चन आ सकती है. चंद्रमा और शनि की युति आज आपकी राशि से 12वीं है, इसलिए अधिक चिंता की आवश्यकता नहीं है, सफलता प्राप्त होगी. भाग्य का साथ 69% है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, लेकिन रिश्तों को लेकर आज सजग रहें. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ
आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. आज आपका लाभ भाव पूर्णतः प्रभावित रहेगा, इसलिए आय और लाभ के अनुपात में कुछ कमी हो सकती है. हालांकि निश्चित तौर पर पुराने अटके काम आज प्रयास करने पर जरूर बनेंगे. व्यापारिक वर्ग को आज अपनी प्रस्तुति और लोगों से संपर्क बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अगर अपने कामों को लेकर आलस्य रहा, तो निश्चित ही आज कुछ विपरीत परिस्थितियां भी सामने आ सकती हैं. सजगता और उच्च मनोबल से आज आप अपने कामों को सफल बना सकते हैं. रिश्तों में सहजता और पारिवारिक सहभागिता बढ़ेगी. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 60% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का केंद्र में गोचर लाभ के अवसर लेकर आ रहा है. आज के दिन अपने प्रयासों को पूर्ण मनोबल से करें, निश्चित ही सफल रहेंगे. कोई बड़ा निर्णय हो, जॉब में परिवर्तन हो या आर्थिक पक्ष की मजबूती की बात हो, आज आपको ग्रहों का साथ मिलेगा. भाग्य का साथ 70% से ऊपर है. बुद्ध का अपनी ही राशि में विराजमान होना रिश्तों में सहजता लाएगा और स्वास्थ्य को बल देता दिख रहा है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क
आपकी राशि के लिए आज का दिन एक अवसर के रूप में आपको मिल रहा है. चंद्रमा का गोचर भाग्य भाव से और देवगुरु बृहस्पति का आपकी ही राशि में उच्च का होकर बैठना शुभ संकेत दे रहा है. व्यापारिक विस्तार और निवेश के लिए दिन अनुकूल है. जो लोग जॉब में हैं, उन्हें सहजता प्राप्त होगी और आधिकारिक वर्ग से संबंध सुधरेंगे. आपकी राशि पर शनि का प्रभाव आपके कार्यों में कुछ विलंब जरूर दे सकता है, लेकिन निश्चित तौर पर आप सफल रहेंगे. स्वास्थ्य को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं, लेकिन संबंधों में सुधार रहेगा. घूमने-फिरने के माहौल से मन उत्साहित होगा. भाग्य का साथ 62% है. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
सिंह
आज व्यक्तिगत तौर पर यश और मान-सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकते हैं. चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में हो रहा है, इसलिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं. आज जोखिम उठाने से बचें. व्यापारिक वर्ग को लाभ की स्थितियां मिलेंगी. विस्तार के लिए अपने क्षेत्र से बाहर अधिक प्रयास करें. पारिवारिक रिश्तों को लेकर सहज मनोभाव रखें. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. भाग्य का साथ 58% है. आज मां लक्ष्मी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कन्या
आज मेहनत से न बचें और आलस्य को पास न आने दें, तो दिन की शुभता आपको अत्यधिक सफल बनाएगी. आपकी राशि के स्वामी केंद्र में अपनी ही इतर राशि में विराजमान हैं, जिससे आप कार्यक्षेत्र में सफल रहेंगे. जॉब के लिहाज से आज का दिन अनुकूल है, संपर्क बढ़ेंगे और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका भी मिल सकता है. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए भी उन्नति के मार्ग खुलेंगे, बस सही चीजों का चयन करने में अनुभवी लोगों की सलाह बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है. निवेश और आर्थिक उन्नति के लिए समय अनुकूल है. भाग्य का साथ 72% है. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
तुला
आज का दिन मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है. कुछ बड़े खर्च होने की संभावना बनती दिख रही है, जिससे आर्थिक उन्नति को लेकर आज मन परेशान हो सकता है. कार्यक्षेत्र में सूझबूझ और पूर्ण मनोबल से आगे बढ़ने की जरूरत है. विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए अपने कामों पर स्वयं ध्यान दें. रिश्तों में स्थिति सामान्य रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव मिल सकता है. पुराना रुका हुआ धन मिलने या कर्ज वापसी के योग भी दिख रहे हैं. छोटे-छोटे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे. व्यापारिक वर्ग के लिए लाभ की स्थितियां मिलेंगी, पर कार्यों को पूर्ण होने में थोड़ा विलंब रह सकता है. भाग्य का साथ 55% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृश्चिक
आज का दिन अनुकूल है. आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर पाएंगे. सकारात्मक सोच और सृजनात्मक प्रवृत्ति बढ़ेगी. कार्यक्षेत्र में आप अपने काम को बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे. नए संपर्क बनाने, नई जॉब के प्रयास या नई शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है. रिश्तों में कुछ गलतफहमी के चलते तनाव रह सकता है, इसलिए संवेदनशीलता से काम लें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आज भगवान सूर्य का ध्यान कर और सूर्य नमस्कार कर दिन की शुरुआत करें.
धनु
आपकी राशि के स्वामी बृहस्पति उच्च के होकर आपकी राशि से अष्टम भाव में विराजमान हैं, वहीं चंद्र देव सुख भाव को प्रभावित करेंगे. इसलिए किसी भी कार्य की सफलता के लिए आज उच्च मनोबल और सैद्धांतिक आचरण रखना होगा. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और घूमने-फिरने का माहौल रहेगा. कार्यक्षेत्र में विस्तार और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए दिन में अनुकूलता रहेगी. आज जोखिम उठाने से बचें और सोच-विचार कर बड़े निर्णय लें. स्थान परिवर्तन की संभावनाएं भी बनती दिख रही हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है. भाग्य का साथ 64% है. आज भगवान शंकर और मां पार्वती का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मकर
आज राशि स्वामी चंद्रमा के साथ विराजमान होकर आपके पराक्रम भाव पर पूर्ण प्रभाव रखेंगे. इसलिए आलस्य को त्याग कर अपने मनोरथ को पूर्ण करने व कार्यक्षेत्र में विस्तार और वृद्धि के लिए प्रयासरत रहने का कोई मौका न छोड़ें. भ्रमित हुए बगैर अपने पूर्ण मनोबल से आगे बढ़ें, निश्चित ही सफल रहेंगे. व्यापारिक वर्ग को विस्तार मिलेगा और वे सोचे हुए काम पूर्ण कर पाएंगे. आर्थिक उन्नति के नए अवसर आपको उत्साहित करेंगे. रिश्तों के लिहाज से वर्चस्व को लेकर तनाव रह सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-मोटी परेशानी आज तंग कर सकती है. भाग्य का साथ 56% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कुंभ
राशि स्वामी के साथ चंद्र देव आज आपकी राशि के धन भाव को पूर्णतः प्रभावित करेंगे, इसलिए निवेश को लेकर अधिक सजग रहें. कार्यक्षेत्र में विस्तार मिलेगा, वहीं अपनी वाणी के प्रभाव से आप अपने काम बना पाएंगे. कोई पुराना विरोध आज परेशान कर सकता है और पैतृक संपत्ति को लेकर भी कोई निर्णय आज करना पड़ सकता है. व्यावसायिक वृद्धि के लिए दिन अनुकूल है और प्रयास सफल रहेंगे. आर्थिक पक्ष मजबूत होता दिख रहा है. जॉब और व्यापार दोनों में अनुकूलता रहेगी. पारिवारिक रिश्तों में सहजता बढ़ेगी और आपकी बातचीत से रिश्ते मजबूत होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 59% है. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
मीन
आज चंद्रमा शनि के साथ अपनी ही राशि में विराजमान रहेंगे. आर्थिक उन्नति और स्थायित्व को लेकर मन थोड़ा विचलित रह सकता है. अपने प्रयासों और कार्यों को लेकर ईमानदारी से आगे बढ़ेंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे. मेहनत की कद्र करें. आज श्रमिक वर्ग का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में चले आ रहे विवाद भी समाप्त होते हुए दिख रहे हैं. व्यापारिक वृद्धि रहेगी और जॉब में भी प्रयास सफल रहेंगे. हालांकि कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पारिवारिक संतोष रहेगा और घूमने-फिरने का माहौल बन सकता है. भाग्य का साथ 70% है. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.


