मंगल और शुक्र गोचर से इस सप्ताह तुला, मीन समेत 5 राशियों के लिए करियर में उन्नति के योग, न
Last Updated:
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 11 to 17 May 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार मई के अगले सप्ताह ग्रहों की अनुकूल स्थिति कन्या, तुला समेत 5 राशियों के लिए आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और बिजनेस विस्तार के अवसर लेकर आ सकती है. इन राशियों को नया कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और नए-नए आइडियाज के साथ नौकरी व व्यापार में काम भी करेंगे. आइए जानते हैं मई के इस सप्ताह 11 से 17 मई किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से फायदा मिलेगा…
Weekly Lucky Career Horoscope, 11 to 17 May 2026: मई का यह सप्ताह 11 से 17 मई 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मई के इस सप्ताह मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे तो शुक्र मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही गुरु ग्रह विराजमान हैं. वहीं सूर्य वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. ग्रहों के साथ मंगल आश्विन नक्षत्र में तो बुध कृतिका नक्षत्र में और सप्ताह के अंत में मलमास का भी आरंभ हो रहा है. मंगल के स्वराशि में होने से रूचक राजयोग, गुरु और शुक्र की युति गज लक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव वृषभ, कन्या, तुला समेत 5 राशियों के नौकरी व व्यापार में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. इन राशियों की धन संबंधित समस्या दूर होगी और किसी पुराने निवेश से लाभ होगा. आइए जानते हैं मई के इस सप्ताह 11 से 17 मई किन किन राशिफल वालों का फायदेमंद रहने वाला है…
वृषभ साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, मई का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से बेहद सकारात्मक रह सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर में उन्नति के रास्ते खुलेंगे और अपने काम से सभी को प्रभावित भी करेंगे. खुद का बिजनेस करने वालों को पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं और बाजार में आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगा अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिलने की संभावना बन रही है. पार्टनरशिप के कामों में सफलता मिल सकती है लेकिन काम की पूजी जानकारी रखें.
कन्या साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, मई का यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए करियर में प्रगति लेकर आ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों की ऑफिस में मेहनत और योजनाओं की बॉस के द्वारा सराहना होगी और अधिकारियों का सहयोग मिलने से लंबे समय से अटके काम भी पूरे हो सकते हैं. व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं और व्यापार विस्तार की प्लानिंग भी कर सकते हैं. अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो मई का यह सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा. अगर आप मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी और भाग्य का साथ मिलेगा.
तुला साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, मई के इस सप्ताह तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. अगर बिजनेस में काफी समय से समस्या चल रही है तो इस सप्ताह ना केवल सुधार आएगा बल्कि किसी खास व्यक्ति की मदद से धन प्राप्ति के नए नए मौके भी मिलेंग. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिल सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे और साथ मिलकर किसी संपत्ति की खरीदारी भी कर सकते हैं. तुला राशि वालों के धन की वजह से अटके काम पूरे होंगे और बच्चों की उन्नति को देखकर मन प्रसन्न होगा.
धनु साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, मई के इस सप्ताह धनु राशि वालों को करियर में उन्नति के कई मौके मिलेंगे. नौकरी में बदलाव की सोच रहे लोगों को बेहतर अवसर मिलने की संभावना बन रही है. बिजनेस में नए ग्राहक और लाभ के अवसर मिल सकते हैं, इस दौरान किसी बड़ी डील या समझौते से फायदा हो सकता है. परिवार का सहयोग मिलने से मानसिक तनाव कम रहेगा और माताजी से अच्छा लाभ भी होगा. लंबे समय से रुकी योजनाएं दोबारा गति पकड़ सकती हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अचानक धन लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है.
मीन साप्ताहिक लकी करियर राशिफल
करियर राशिफल के अनुसार, मई के इस सप्ताह मीन राशि वाले ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रह सकते हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का समर्थन मिलेगा, जिससे करियर में नई संभावनाएं सामने आएंगी. इस दौरान नए बिजनेस प्लान पर काम शुरू करना लाभकारी साबित हो सकता है और निवेश से जुड़े मामलों में स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं. अगर आप संपत्ति खरीदना या बेचना चाहते हैं तो यह सप्ताह आपके लिए काम करेगा. किसी पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ होने के योग बन रहे हैं और घरवालों के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


