Aaj Ka Meen Rashifal: बृहस्पति की कृपा से चमकेगा भाग्य, घर बैठे होगी कमाई; बिजनेस में बढ़े

Aaj Ka Meen Rashifal: बृहस्पति की कृपा से चमकेगा भाग्य, घर बैठे होगी कमाई; बिजनेस में बढ़े

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal: भगवान विष्णु का यह दिन है और बृहस्पति की दृष्टि पहले से ही मीन राशि के ऊपर कृपा बरसा रही है. ऐसे में मीन राशि के जातक जिस कार्य में अभी हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी.

Aaj Ka Meen Rashifal: 25 जून दिन गुरुवार को मीन राशि वाले जातकों का भविष्य बेहद उज्जवल रहने वाला है. इस दिन गुरुवार होने के साथ-साथ निर्जला एकादशी भी है, जिस भगवान विष्णु का यह दिन है और बृहस्पति की दृष्टि पहले से ही मीन राशि के ऊपर कृपा बरसा रही है. ऐसे में मीन राशि के जातक जिस कार्य में अभी हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य, शिक्षा, करियर, प्रेम-संबंध और व्यापार में कैसा रहने वाला है. यह ज्योतिष आचार्य से जानेंगे. सागर की ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि 25 जून 2026 दिन गुरुवार को मीन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक 7 रहने वाला है और भाग्य अंक तीन है. अगर आप किसी भी कार्य को लेकर परेशान है, जिसमें सफलता नहीं मिल रही है तो आप उसको 7 और तीन अंक से शुरुआत करें तो निश्चित रूप से आपका काम सफल होगा.

शिक्षा और करियर
शिक्षा और करियर की दृष्टि से भी मीन राशि वालों के लिए 25 जून का दिन बेहद ही लाभकारी परिणाम देने वाला है, जो लोग लंबे समय से किसी जॉब के लिए प्रयास रत है और अभी तक सफलता नहीं मिल पा रही थी तो उनके लिए खुशखबरी मिलने के जीवन में खुशखबरी आने की संकेत दिखाई दे रहे हैं.

सेहत
मीन राशि के जातकों के ऊपर बृहस्पति की पूर्ण दृष्टि है जिसकी वजह से स्वास्थ्य बेहद उत्तम रहेगा किसी भी तरह की कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी. हालांकि, अगर आप इस मौसम की सीजन में लापरवाही बरतते हैं तो वायरल की चपेट में आ सकते हैं. किसी भी तरह की परेशानी से बचने के लिए आप खुद बेहद सतर्क और सावधान रहें.

व्यापार
मीन राशि के जातकों के लिए 25 जून का दिन अत्यंत लाभकारी है. व्यापार के क्षेत्र में तो ऐसे समझ सकते हैं कि बैठे-बैठे ही आपके कई कार्य हो जाएंगे या जो काम लंबे समय से अटके थे. वह आज किसी भी हाल में नहीं रुकेंगे. व्यापार के क्षेत्र में आप उन्नति करेंगे. समृद्ध होंगे कोई नए कार्य की भी योजना बन सकती है लेकिन आपको आज के दिन उधार देने से बचना चाहिए.

प्रेम संबंध
25 जून के दिन अगर मीन राशि के जातकों में प्रेम संबंध की बात की जाए तो लव लाइफ बेहद अच्छी रहने वाली है पति-पत्नी के बीच अंडरस्टैंडिंग हो सकती है ऐसे में दोनों को ही थोड़ा संभल कर रहना चाहिए ताकि घर की जो व्यवस्था वह किसी तरह से प्रभावित न हो.

मीन राशि के जातक अपने किसी भी शुभ कार्य या जीवन से जुड़े किसी भी पहलू में सब कुछ ठीक रहे, इसके लिए एक छोटा सा उपाय भी कर सकते हैं. जिससे जो विघ्न बाधाएं क्लेश हैं वह दूर हो जाएंगे. ज्योतिष आचार्य के मुताबिक, 25 जून दिन गुरुवार को मीन राशि के जातकों के लिए सांय काल की बेला में 4:00 से 5:00 के बीच किसी भी नदी, तालाब, सरोवर ,कुआं के पास जाकर मछलियों के लिए आटा खिलबाना है. निश्चित रूप से आपका हर कार्य सफल होगा.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed