भूलकर भी इस ग्रंथ को ना रखें घर के अंदर, नहीं तो रोज होगा पारिवारिक कलह!
Last Updated:
Vastu Tips: वास्तु में जहां मकान, दुकान और जमीन की सही और गलत दिशा बताई जाती है तो वहीं वास्तुशास्त्र में कई ग्रंथो का भी जिक्र किया गया है, जिसे घर में रखना शुभ नहीं बताया गया है. यहां हम उसी ग्रंथ के बारे में…और पढ़ें
महाभारत
हाइलाइट्स
- महाभारत को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
- महाभारत के पात्रों से घर में नकारात्मकता आ सकती है.
- वास्तु शास्त्र में महाभारत को “कलहकारी ग्रंथ” माना गया है.
Vastu Tips: महाभारत हिन्दू धर्म का एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें धर्म, अधर्म, न्याय, अन्याय, प्रेम, घृणा और जीवन के कई रंगों का वर्णन है. इसे पढ़ना और सुनना पुण्यदायी माना जाता है, लेकिन कुछ लोग इसे घर में रखने और पढ़ने से परहेज करते हैं. क्या है इसके पीछे का कारण? जानते हैं इस ग्रंथ को घर में ना रखने के पीछे वास्तुशास्त्री अशोक कुमार शास्त्री का क्या कहना है.
महाभारत को घर में क्यों नहीं रखते?
कुरुक्षेत्र के युद्ध का वर्णन: महाभारत में कुरुक्षेत्र के युद्ध का वर्णन है, जिसमें अपार रक्तपात हुआ था. ऐसा माना जाता है कि घर में महाभारत रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में कलह बढ़ सकता है.
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 2025: जया एकादशी आज, शनि कृपा से मिटेंगे कष्ट, जानें मुहूर्त, भद्रा, रवि योग, राहुकाल
नकारात्मक पात्रों का प्रभाव: महाभारत के कुछ पात्र जैसे कि दुर्योधन नकारात्मक चरित्र के प्रतीक हैं. ऐसा माना जाता है कि इन पात्रों के प्रभाव से घर में नकारात्मकता आ सकती है.
विशाल ग्रंथ: महाभारत एक विशाल ग्रंथ है जिसमें 18 पर्व हैं. इसे नियमित रूप से पढ़ना और समझना कठिन है. ऐसा माना जाता है कि अगर महाभारत का पाठ अधूरा रह जाए तो इसके नकारात्मक परिणाम हो सकता है.
वास्तु शास्त्र क्या कहता है?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, महाभारत को घर में रखने से बचना चाहिए. वास्तु शास्त्र में महाभारत को “कलहकारी ग्रंथ” माना गया है. ऐसा माना जाता है कि इस ग्रंथ को घर में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और झगड़े बढ़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: जया एकादशी पर बन रहे ये दो खास योग, इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, बसरेगी कृपा
क्या महाभारत का पाठ करना अशुभ है?
महाभारत का पाठ करना अशुभ नहीं है. इसे पढ़ना और सुनना पुण्यदायी माना जाता है. लेकिन कुछ लोग इसे घर में रखने और पढ़ने से परहेज करते हैं. अगर आप महाभारत का पाठ करना चाहते हैं तो किसी योग्य ब्राह्मण से सलाह लें.
February 14, 2025, 15:55 IST
भूलकर भी इस ग्रंथ को ना रखें घर के अंदर, नहीं तो रोज होगा पारिवारिक कलह!


