भीषण गर्मी में प्यार की बारिश, भागदौड़ा भरा रहेगा दिन, मेष राशि के साथ आज किस्मत का खेल

भीषण गर्मी में प्यार की बारिश, भागदौड़ा भरा रहेगा दिन, मेष राशि के साथ आज किस्मत का खेल

Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा 9वें भाव में रहेंगे. इससे धर्म, यात्रा और उच्च शिक्षा से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि यात्रा की वजह से ज्यादा भागदौड़ हो सकती है. प्यार और रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.44 से 12.50 तक रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज गुरु पुष्प योग बनेगा. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि पंचमी है. नक्षत्र पुष्य है. पक्ष शुक्ल है. योग गंड है. सूर्योदय 5.27 पर और सूर्यास्त 7.08 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.44 से 12.50 तक रहेगा. अगर किसी प्रतिष्ठा का शुभारंभ करना चाहते हैं या फिर अन्य कोई मांगलिक कार्य करना चाहते हैं तो यह मुहूर्त बेहद ही फलकारी है. अशुभ समय राहुकाल 2 बजे से 3.42 तक रहेगा. इसमें कोई भी नया या शुभ काम नहीं करें. नुकसान होगा. दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, साहस और आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे. चंद्रमा 9वें भाव में रहेंगे. इससे धर्म, यात्रा और उच्च शिक्षा से  जुड़े कामों में सफलता मिलेगी. इसके जुड़े कामों में सार्थक फल मिलेगी. सूर्य का प्रभाव राशि पर होने से आपकी वाणी और आत्मविश्वास में मजबूती दिखेगी, जिसका लाभ सामाजिक और सोशल नेटवर्किंग से जुड़े कामों में मिलेगा. सामाजिक क्षेत्र से विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

कैसी रहेगी सेहत

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. यात्रा की वजह से ज्यादा भागदौड़ हो सकती है. थकान महसूस हो सकता है. खानपान में विशेष संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी. अत्यधिक गर्मी होने की वजह से शरीर के ड्रीहाइड्रेट होने की समस्या हो सकती है. ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थों का सेवन करें. प्यार और रिश्तों में मधुरता और समझ बढ़ेगी. पार्टनर के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं. परिवार के साथ होने वाली यह यात्रा बेहद रहेगा. अविवाहित लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है. शादी की बात फाइनल हो सकती है. परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा. बड़ों का पूरा आशीर्वाद मिलेगा. परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं.

ऑफिस में होगा ये हाल

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा. धनलाभ के विशेष योग बन रहा है. पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है. धार्मिक कार्यों में पैसे खर्च हो  सकते हैं. नौकरी और करियर में कार्य क्षेत्र में सफलता और सम्मान मिलेगा. वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed