बेल पत्र के गुप्त उपाय: कैसे 1 साधारण पत्ता बन सकता है आपकी किस्मत बदलने की चाबी, जानिए आसान रेमेडी

बेल पत्र के गुप्त उपाय: कैसे 1 साधारण पत्ता बन सकता है आपकी किस्मत बदलने की चाबी, जानिए आसान रेमेडी

Last Updated:

Bel Patra For Success: बेल पत्र केवल एक साधारण पत्ता नहीं बल्कि अध्यात्म और आस्था का प्रतीक है. इसमें छुपे उपाय अगर श्रद्धा से किए जाएं तो जीवन में सुख, धन और तरक्की अपने आप बढ़ने लगती है. चाहे मनोकामना पूरी कर…और पढ़ें

बेल पत्र के गुप्त उपाय: कैसे 1 साधारण पत्ता बन सकता है किस्मत बदलने की चाबीबेल पत्र के उपाय
Bel Patra For Success: भारत में पूजा-पाठ और अध्यात्म की परंपरा सदियों पुरानी है. हमारे यहां हर पौधे, हर पत्ते और हर फूल का एक खास महत्व माना गया है. इन्हीं में से एक है बेल पत्र. साधारण सा दिखने वाला यह पत्ता सिर्फ भगवान शिव को चढ़ाने के लिए ही नहीं बल्कि धन, सुख और तरक्की दिलाने वाला भी माना जाता है. शास्त्रों में लिखा गया है कि बेल पत्र में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. यही वजह है कि इसे एक बहुत बड़ा तांत्रिक प्रयोग भी कहा गया है, अगर सही तरीके से बेल पत्र का उपयोग किया जाए तो यह आपकी इच्छाओं को पूरी करने के साथ-साथ जीवन की कई परेशानियों को भी दूर कर सकता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

बेल पत्र का धार्मिक महत्व
बेल पत्र भगवान शिव को बेहद प्रिय है. कहा जाता है कि जो व्यक्ति शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाता है उसकी हर मनोकामना धीरे-धीरे पूरी हो जाती है. यही वजह है कि सावन के महीने में बेल पत्र की खास पूजा की जाती है. लोग मानते हैं कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

यह भी पढ़ें – Vastu Tips For Pets : पालतू जानवर कहां रखें और कहां नहीं? जानिए वास्तु शास्त्र के आसान लेकिन असरदार नियम

कामना पूरी करने का अनोखा उपाय
अगर आपके मन में कोई खास इच्छा है, तो बेल पत्र पर उसे लिखकर पूजा करना बेहद असरदार माना जाता है. इसके लिए सबसे पहले अलता या फिर सिंदूर को कुमकुम में मिलाकर बेल पत्र के तीनों पत्तों पर अपनी कामना लिखें. जैसे – “धन, धन, धन” या “शादी, शादी, शादी”. इसके बाद इस बेल पत्र को शहद में डाल दें. कोशिश करें कि शहद शुद्ध और देसी हो, अगर इसे चांदी के डिब्बे में रखकर मंदिर में रखा जाए तो सात दिनों के भीतर इसका असर दिखने लगता है. कहा जाता है कि इस उपाय से कैश का आगमन जरूर होता है.

वेस्ट दिशा का महत्व
घर में पश्चिम यानी वेस्ट दिशा को समृद्धि की दिशा माना जाता है, अगर इस दिशा में आप तिजोरी रखते हैं तो धन में वृद्धि होती है. यहां चॉकलेट रखने से परिवार में मिठास बढ़ती है और कैश रखने से कैश बढ़ता है. ध्यान रहे, वेस्ट दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखें. साथ ही इस दिशा में पहाड़ की पेंटिंग लगाने से घर में स्थिरता और तरक्की आती है.

आंकड़े के पेड़ का उपाय
शास्त्रों में आंकड़े का पेड़ भी धन और समृद्धि से जुड़ा माना गया है. इसे मदार का पेड़ भी कहते हैं जो भगवान शिव को बेहद प्रिय है, अगर शुक्रवार को माता लक्ष्मी के दिन इस पेड़ की जड़ में सिंदूर, चावल और एक सिक्का चढ़ाया जाए तो धनलाभ के योग मजबूत हो जाते हैं. लगातार तीन शुक्रवार तक यह उपाय करने से घर में बरकत आने लगती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

बेल पत्र के गुप्त उपाय: कैसे 1 साधारण पत्ता बन सकता है किस्मत बदलने की चाबी

Source link

Previous post

Lolark chhath 2025: काशी के इस कुंड में डुबकी लगाने से भर जाती है सूनी गोद! जानिए किस देव की होती पूजा और महत्व

Next post

Mahalaxmi Vrat 2025: महालक्ष्मी व्रत में करें माता लक्ष्मी के 8 नामों का जाप, दूर होगी दरिद्रता, धन से भर जाएगा घर, होंगे ये 7 फायदे भी

You May Have Missed