बिजनेस में प्रॉफिट, रुका धन मिलेगा, आज कैसा रहेगा मीन राशि वालों का दिन?
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal 28 July 2026: मीन राशि के जो जातक प्रॉपर्टी, फर्नीचर, ज्वेलरी से संबंधित व्यापार कर रहे हैं, तो उनके जो पुराने संपर्क हैं, ग्राहक हैं, उनसे आज (मंगलवार) लाभ की प्राप्ति होगी. नए लोगों पर सोच-समझकर विश्वास करें. आज रुका हुआ धन भी मिल सकता है.
सागर. 28 जुलाई 2026 यानी आज आषाढ़ के महीने का आखिरी मंगल है, जिसको बड़ा मंगल भी कहा जाता है. इस दिन हनुमान जी के दर्शन-पूजन से सारे बिगड़े काम बन जाते हैं. मीन राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन बड़ा ही लाभदायी होने वाला है या यू कहें कि आज का दिन सोने पर सुहागा जैसा रहेगा. मीन राशि के जातक जिस कार्य में भी हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी. मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन तीर्थ यात्रा का भी शुभ संयोग बन रहा है. आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें, नहीं तो आपका दिन खराब कर हो सकता है.
सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज लोकल 18 को बताते हैं कि आज मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य अंक 2 और शुभ अंक 1 रहने वाला है. आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत शुभ अंक और भाग्य अंक से करें, जो लंबे समय तक सफलता दिलाएंगे. व्यापार, शिक्षा, करियर, स्वास्थ्य और लव लाइफ में दिन सर्वोत्तम रहने वाला है. आज का शुभ रंग केसरिया नारंगी रहेगा.
मिल सकता है रुका हुआ धन
मीन राशि के जो जातक प्रॉपर्टी, फर्नीचर, ज्वेलरी से संबंधित व्यापार कर रहे हैं, तो उनके जो पुराने संपर्क हैं, ग्राहक हैं, उनसे लाभ की प्राप्ति होगी. नए लोगों पर जरा सोच-समझकर भरोसा करें. आज रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है. पैतृक संपत्ति में लाभ के योग बन रहे हैं. आज के दिन अगर आप कोई नया व्यापार करने की सोच रहे हैं, तो वह भी शुभ होगा.
मिल सकती है नई जिम्मेदारी
जो विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं या कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें आज के दिन हनुमान जी की शरण में जाना चाहिए क्योंकि जिन लोगों का सलेक्शन नहीं हो पा रहा है, वे भगवान के समक्ष प्रार्थना करें और अपनी मेहनत को और बढ़ाएं. वहीं जो जातक सरकारी या प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें अपने ऑफिस स्टाफ का भरपूर सहयोग मिलेगा. आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है.
दूर होगी गलतफहमी
अगर पार्टनर के साथ अनबन चल रही है और आज आप थोड़ा सा भी प्रयास करते हैं, तो गलतफहमी दूर होगी. रिश्ते पहले जैसे हो जाएंगे. आज आपको ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ व्यतीत करना चाहिए. वहीं जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए भी मांगलिक कार्यक्रमों से जुड़ी कोई खुशखबरी आ सकती है.
बाहर के खानपान से बचें
मीन राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. कार्यों में उत्साह और उमंग बना रहेगा. पाचन से संबंधी दिक्कत हो सकती है, लिहाजा खानपान का खास ध्यान रखें. पानी भरपूर मात्रा में पीते रहें.
आज का उपाय
मीन राशि के जातक आज हनुमान जी के मंदिर जाकर दर्शन करें और भगवान को श्रीफल भेंट करें. अगर मंदिर नहीं जा पा रहे हैं, तो एक मुट्ठी चावल लेकर अपने सिर से 7 बार क्लॉकवाइज घुमाएं और फिर चावलों को चिड़ियों को चुगने के लिए डाल दें. ऐसा करने से जो बाधा-परेशानी आने वाली है, वो दूर रहेगी.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


