अगर चाहते हैं घर में सुख-शांति, तो आज ही बेडरूम से हटा दें ये चीजें

अगर चाहते हैं घर में सुख-शांति, तो आज ही बेडरूम से हटा दें ये चीजें

Last Updated:

Bedroom Vastu Tips: ज्योतिष और वास्तु के जानकार पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि घर में बेडरूम किस जगह हो और बेडरूम में कौन कौन सी चींजे लगाई जाएं इसको लेकर शास्त्रीय वास्तुशास्त्र में विस्तृत उल्लेख है. उन्होंने बताया कि यदि आप घर में सुख शांति चाहते हैं, तो घर के बेडरूम में कभी भी पितरों की तस्वीर न लगाएं.

वाराणसी: बेडरूम घर का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है. इस जगह पर ही लोग सुकून के पल को बिताते हैं.कई बार बेडरूम में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो पूरे घर का माहौल को खराब कर देती है. ज्योतिष के अंतर्गत आने वाला वास्तुशास्त्र में इसका विस्तृत उल्लेख है. वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चींजे बताई गई हैं जिसे हमेशा बेडरूम से दूर ही रखना चाहिए, वरना इससे आपके आस पास नेगेटिव ऊर्जा का संचार होता है.

ज्योतिष और वास्तु के जानकार पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि घर में बेडरूम किस जगह हो और बेडरूम में कौन कौन सी चीजें लगाई जाएं, इसको लेकर शास्त्रीय वास्तुशास्त्र में विस्तृत उल्लेख है. उन्होंने बताया कि यदि आप घर में सुख शांति चाहते हैं, तो घर के बेडरूम में कभी भी पितरों की तस्वीर न लगाएं. इससे घर में नेगेटिव ऊर्जा खींची चली आती है. इसके अलावा देवी देवताओं की तस्वीर को भी बेडरूम से दूर ही रखना चाहिए.

बेड बॉक्स से हटाएं फालतू समान

इसके अलावा बेडरूम में लगे बेड  को लेकर भी वास्तुशास्त्र में कुछ टिप्स बताएं गए हैं. वर्तमान समय में बेडरूम में लगे बेड बॉक्स में लोग घर की फालतू चीजों को रख देते हैं. ऐसा करना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है. इससे आपके जीवन में फिजूल का तनाव बना रहेगा. इसके साथ ही घर में बीमारियां भी आएगी.

न लगाएं कांटेदार चींजे
बेडरूम में आप काटें दार फूल या उससे जुड़ी चींजों को भी भूलकर न रखें. इससे आपके लाइफ पार्टनर से आपके झगड़े की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा बेडरूम में शेर, घोड़ा की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए. इससे आप बेवजह क्रोध आने की संभावना बढ़ जाती है.

बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा
बेडरूम में यदि पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न हो, तो इससे भी नेगेटिव ऊर्जा का संचार होता है. इसके साथ ही रिश्तों में तनाव भी बढ़ता है. बेडरूम से जुड़ी इन खास बातों का यदि आप ख्याल रखेंगे तो आपके घर में न सिर्फ पॉजिटिव ऊर्जा का संचार होगा बल्कि माता लक्ष्मी की कृपा भी आपपर बनी रहेगी.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed