बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज होते हैं इस मूलांक के बच्चे, करते हैं मां-बाप का नाम रोशन

बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में तेज होते हैं इस मूलांक के बच्चे, करते हैं मां-बाप का नाम रोशन

Last Updated:

Mulank 3 Personality: जन्मतिथि के आधार पर आप मूलांक निकाल सकते हैं और इसके आधार पर सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं. आज हम उन मूलांक वाले छात्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पढ़ाई लिखाई में काफी तेज होते हैं और परिवार के साथ साथ समाज का नाम ऊंचा करते हैं. आइए जानते हैं मूलांक 3 वाले छात्रों के बारे में…

जन्मतिथि के अंकों का योग मूलांक कहलाता है और आप जन्मतिथि से ही सामने वाले व्यक्ति की मूल पहचान, स्वभाव और व्यक्तित्व को जान सकते हैं. साथ ही आप व्यक्ति के गुण और दोष के साथ-साथ जीवन की प्राथमिकताओं के बारे में जान सकते हैं. आज हम आपको उन मूलांक के छात्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में काफी तेज होते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 के जातक बचपन से ही पढ़ाई में काफी तेज होते हैं. यह किसी भी चीज को जल्दी समझ जाते हैं और चीजों को याद करने की इनकी क्षमता भी कमाल की होती है. ऐसे बच्चे अपनी समझ और होशियारी से अपने माता-पिता का नाम भी रोशन करते हैं. आइए जानते हैं मूलांक 3 वाले छात्रों के बारे में…

मूलांक 3 वालों पर होती है गुरु ग्रह की कृपा – अंक ज्योतिष के अनुसार, 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्में बच्चों का मूलांक 3 होता है. जिन बच्चों का मूलांक 3 होता है, उनका प्रतिनिधि ग्रह बृहस्पति है, जिसे देवताओं के गुरु भी कहा जाता है. यही वजह है कि ये बच्चे ज्ञान के मामले में बहुत आगे रहते हैं. वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, बुद्धि, धर्म और उच्च शिक्षा का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह की कृपा से भाग्य साथ देता है और जीवन में सफलता मिलती है.

बहुत उत्साही और जिज्ञासु होते हैं मूलांक 3 वाले – गुरु ग्रह की वजह से मूलांक 3 वाले बच्चों का दिमाग शहंशाह की तरह चलता है और काम करने में भी बहुत सक्षम होता है. मूलांक 3 वालों को मेहनत करने का जो हौसला और साहस इन्हें जन्म से मिलता है, वह इन्हें किसी मुश्किल काम में भी पीछे नहीं हटने देता. ऐसे बच्चे बहुत उत्साही और जिज्ञासु होते हैं. अगर कुछ नया सीखने को मिले तो तुरंत उसमें हाथ डाल देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

परिवार का नाम ऊंचा करते हैं मूलांक 3 वाले – पढ़ाई के अलावा मूलांक 3 वालों की क्रिएटिविटी कमाल की होती है, फिर चाहे वह लिखाई हो, ड्रॉइंग हो या कोई और टैलेंट. लेकिन इन बच्चों को सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है. अगर सही तरीके से उनका मार्गदर्शन किया जाए और उनकी मेहनत की सराहना की जाए, तो यह बच्चे बड़े होकर अपने माता-पिता और परिवार का नाम ऊंचा करते हैं.

इन क्षेत्रों में आगे बढ़ते हैं मूलांक 3 वाले – मूलांक 3 के बच्चों का दिमाग बहुत तेज चलता है. ये बच्चे जल्दी सोचते हैं और अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर समस्याओं का हल निकालते हैं. इसी वजह से ये पढ़ाई में तो अव्वल होते ही हैं, साथ ही जीवन के दूसरे क्षेत्रों में भी सफलता जल्दी पाते हैं. इनकी सोच कभी भी सीमित नहीं होती और ये हमेशा नए तरीके खोजते रहते हैं. मूलांक 3 के बच्चे अक्सर पुलिस, आर्मी या प्रशासनिक सेवाओं जैसे क्षेत्रों में भी बहुत तेजी से आगे बढ़ते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

बचपन से ही पढ़ाई में तेज होते हैं इस मूलांक के बच्चे, करते हैं सभी का नाम रोशन

Source link

Previous post

ज्ञान के दीपक अगस्त्य मुनि और प्रेम की मिसाल माता शबरी, रामायण के 2 प्रेरक चरित्र, क्यों रहे प्रभु राम के इतने करीब?

Next post

घर में इस दिशा में रखें ये खास चीज, खुलेगा तरक्की का रास्ता, दूर होगी नेगेटिविटी और बढ़ेगी धन-संपत्ति और खुशहाली

You May Have Missed