पैसे की तंगी से छुटकारा चाहिए? घर की तिजोरी मालामाल करने वाला उपाय, जिसे करना है बेहद आसान और असरदार
Last Updated:
Financial Growth Tips: एक छोटा सा उपाय आपके घर की तिजोरी को मालामाल कर सकता है. इसे विश्वास और सही समय पर करके देखें, आप खुद फर्क महसूस करेंगे.
हाइलाइट्स
- तिजोरी का दरवाजा पश्चिम दिशा में खुलना चाहिए.
- तिजोरी में नीले कपड़े में लिपटे पांच तेज पत्ते रखें.
- शनिवार को सूर्योदय के समय यह उपाय करें.
तिजोरी किस दिशा में होनी चाहिए
सबसे पहले यह समझ लें कि घर की तिजोरी का मुंह किस दिशा में होना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर तिजोरी का दरवाजा पश्चिम दिशा की ओर खुलता है तो यह बहुत शुभ माना जाता है. इसका मतलब यह है कि जब आप तिजोरी खोलें तो आपका चेहरा पूरब दिशा की ओर होना चाहिए. यह स्थिति धन स्थिरता और तरक्की के लिए बेहद शुभ मानी जाती है, अगर आपकी तिजोरी का मुंह किसी दूसरी दिशा में है तो कोशिश करें कि उसे पश्चिम की ओर खुलने की व्यवस्था करें.
इस उपाय को करने का सबसे शुभ समय शनिवार को सूर्योदय के समय या शनिवार की अमावस्या माना गया है. इस समय शनि की विशेष ऊर्जा सक्रिय होती है और धन वृद्धि में मदद करती है. इसलिए तय दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और शुद्ध मन से यह उपाय करें. नीले कपड़े में लिपटे तेज पत्तों के बंडल को अपनी तिजोरी में रखते समय भगवान शनि से प्रार्थना जरूर करें कि आपके घर में सुख-समृद्धि और धन की बरकत बनी रहे.
फायदा क्या मिलेगा?
अगर यह उपाय सही समय और तरीके से किया जाए तो आपके घर में पैसों का प्रवाह बढ़ सकता है. आपकी तिजोरी कभी खाली नहीं होगी और आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं. इस उपाय का असर जल्दी दिख सकता है, इसलिए मन में विश्वास रखना बहुत जरूरी है.


