क्या आपके घर में सही दिशा में लगा है मनी प्लांट? 90% लोग करते हैं ये बड़ी भूल, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें सही दिशा

क्या आपके घर में सही दिशा में लगा है मनी प्लांट? 90% लोग करते हैं ये बड़ी भूल, वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें सही दिशा

which is right direction to keep money plant at home: जिन लोगों को गार्डनिंग का शौक होता है, वे अपने घर में तरह-तरह के खूबसूरत पौधे लगाते हैं. उसकी प्रॉपर देखभाल करते हैं. उसमें समय-समय पर खाद, पानी आदि डालते रहते हैं ताकि वे हरे-भरे रहें, सही से ग्रोथ हो. लेकिन, आप चाहे कोई भी पौधा लगाएं, कितना भी उसकी केयर क्यों न कर लें अगर उसे सही दिशा में नहीं रखते हैं तो पौधा खराब होने के साथ ही आपके घर और जीवन में नकारात्मकता आएगी. आपको कुछ ना कुछ नुकसान होता रहेगा. वास्तु के अनुसार, जिस तरह आप अपने घर का निर्माण वास्तु दोषों को ध्यान में रखकर करते हैं, हर सामान को दिशा का ध्यान रखकर करते हैं, ठीक उसी तरह से गार्डनिंग में भी इन बातों का पालन करना चाहिए. पौधे सही दिशा में रखने से विकास तो होगा ही, घर में सुख-समृद्धि भी आती है.

आजकल, घर-घर में मनी प्लांट (money plant) मिल जाएगा. काफी लोग मनी प्लांट से अपनी बालकनी, लिविंग रूम, बेडरूम को सजाते हैं, लेकिन सही स्थान और दिशा का ध्यान नहीं रखते हैं तो कुछ ना कुछ कष्ट, परेशानियां लगातार बनी रह सकती हैं. तो चलिए जानते हैं कि मनी प्लांट को घर में लगाते समय किन वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए.

घर में मनी प्लांट लगाने के सही नियम, लाभ

– वास्तु के अनुसार, पौधों को घर की सुख-शांति और सम्पन्नता से जोड़कर देखा जाता है. पेड़-पौधों को संबंध ईश्वर से भी होता है. ज्योतिश और शास्त्रों के अनुसार, मनी प्लांट को भी बेहद विशेष पौधा माना गया है. मनी प्लांट के पौधे का संबंध शुक्र ग्रह से होता है. इसे लोग अपने घरों में खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही आर्थित सम्पन्नता लाने, सुख-समृद्धि पाने के लिए भी लगाते हैं.

-ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को गलत और सही दिशा में लगाने के अपने फायदे और नुकसान हो सकते हैं. घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना शुभ माना जाता है. सही दिशा में रखने से नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है और पॉजिटिव एनर्जी आती है.

– मनी प्लांट का पौधा लगाने से घर में आर्थिक तंगी दूर होती है. धन-दौलत और वैभव की बढ़ोतरी होती है.

किस दिशा में रखना चाहिए मनी प्लांट का पौधा?

– वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में मनी प्लांट का पौधा लगाने जा रहे हैं तो सबसे सही दिशा है दक्षिण-पूर्व यानी आग्नेय कोण. इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है. दक्षिण-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. परिवार के सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है. आप आर्थिक रूप से मजबूत होते चले जाते हैं. घन-धान्य, बरकत से परिपूर्ण होता है घर आपका. परिवार में प्रेम भावना में इजाफा होता है. घर में उन्नति और तरक्की होती है. आर्थिक तंगी नहीं होती है.

-दक्षिण-पूर्व दिशा पर मां लक्ष्मी जी का भी शासन होता है. इस दिशा के स्वामी भगवान गणेश जी हैं और प्रतिनिधि शुक्र ग्रह हैं. मनी प्लांट को घर में लगाने से सारे वास्तु दोष दूर होने लगते हैं.

किस दिशा में भूलकर भी ना रखें मनी प्लांट
मनी प्लांट को कभी भी ऊत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में नहीं रखना चाहिए. इस दिशा के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. ये शुक्र ग्रह के विरोधी होते हैं. ऊत्तर-पूर्व में आप मनी प्लांट लगाते हैं तो ये आपके घर में नुकसान का कारण बन सकता है. आर्थिक नुकसान हो सकता है. सुख-समृद्धि में कमी आ सकती है. घर में नकारात्मकता छाई रहती है. परिवार में आपसी कलह, झगड़े का कारण बन सकता है.

– साथ ही दक्षिण-पश्चिम दिशा और सिर्फ पश्चिम दिशा में भी इस पौधे को लगाने की भूल न करें. इससे करियर, जीवन में स्थिरता आ सकती है.

-आप मनी प्लांट को घर के बाहर नहीं बल्कि घर के अंदर लगाएं. ये काफी अधिक पॉजिटिव और सही माना जाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Source link

Previous post

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि के जातक आज रहें अलर्ट! सेहत, रिश्ते और पैसे तीनों पर ग्रहों का प्रभाव, करें ये उपाय

Next post

पैसे की तंगी से छुटकारा चाहिए? घर की तिजोरी मालामाल करने वाला उपाय, जिसे करना है बेहद आसान और असरदार

You May Have Missed