पूजा के समय भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां, वरना नाराज हो सकते हैं भगवान
पूजा के समय भूलकर भी न करें ये 10 गलतियां, वरना नाराज हो सकते हैं भगवान
Last Updated:
Puja Samay Kya Na Kare: हिंदू धर्म में देवी और देवताओं की पूजा के नियम होते हैं, उनका उल्लंघन करने पर वे नाराज हो सकते हैं, आपकी पूजा निष्फल हो सकती है. आइए जानते हैं कि पूजा के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए?
पूजा के समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए. (Photo: AI)
Puja Samay Kya Na Kare: हिंदू धर्म में पूजा पाठ के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है. कुछ देवी और देवताओं को कुछ फूल नहीं चढ़ाते हैं, तो किसी को तुलसी का पत्ता प्रिय है तो किसी की पूजा में तुलसी वर्जित हैं. यदि देवी और देवताओं को वर्जित पदार्थ अर्पित करते हैं तो वे नाराज हो सकते हैं या नियम विरुद्ध पूजा करने से उसका पूर्ण फल आपको प्राप्त नहीं होगा या वह पूजा निष्फल हो सकती है. आइए जानते हैं कि पूजा के समय में क्या नहीं करना चाहिए.
- पूजा के समय आपको ध्यान रखना चाहिए कि देवी और देवताओं की मूर्तियां खंडित न हों. खंडित मूर्तियों की पूजा करना या रखने से दोष लगता है.
- गणेश जी और भगवान शिव को पूजा में तुलसी के पत्ते अर्पित न करें. महादेव को केतकी का फूल नहीं चढ़ाना चाहिए.
- जब आप पूजा करें तो देवी और देवता को ताजे फूल अर्पित करें. पूजा में बासी या मुरझाए फूल का उपयोग न करें. बासी या मुरझाए फूल वर्जित हैं. ऐसे ही ताजा जल भगवान को अर्पित करना चाहिए.
- पूजा करते समय आपका मुख उत्तर, पूर्व या ईशान कोण में होना चाहिए. दक्षिण दिशा में मुख करके पूजा नहीं करते हैं क्योंकि दक्षिण की दिशा पितरों की होता है.
- पूजा के समय जब आरती प्रारंभ हो जाए तो उसे बीच में छोड़कर नहीं जाना चाहिए. जब आरती पूरी हो जाए तभी वहां से जाएं, नहीं तो दोष लगता है.
- पूजा में कोई भी दीपक या आरती का दीपक किसी दूसरे हुए जलते दीपक से नहीं जलाना चाहिए. ऐसा करने से धन हानि और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. दीपक को माचिस से जलाएं.
- पूजा के समय आप जब दीपक जलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह बीच में न बुझे. दीपक का बुझना अशुभ होता है. इसलिए पूजा के समय हवा का ध्यान रखें.
- जब भी पूजा करें तो कुश या कंबल के बने आसन पर बैठकर करें. सीधे जमीन पर बैठकर पूजा करने की मनाही है. पूजा संपन्न होने के बाद आसन को हटा देना चाहिए.
- पूजा के समय गुस्सा नहीं करना चाहिए और न ही किसी को अपशब्द बोलना चाहिए. पूजा के लिए मन का शांत और पवित्र होना जरूरी है. झूठ, निंदा, घृणा आदि से पूजा का शुभ फल नष्ट होता है.
- पूजा के लिए साफ कपड़े पहनें. अशुद्ध वस्त्रों का त्याग कर देना चाहिए. पूजा में चमड़े से बनी वस्तुओं का उपयोग नहीं करना चाहिए. जूता, चप्पल आदि को पूजा स्थान से दूर रखना चाहिए.
- दोपहर के समय में पूजा नहीं करते हैं, यह समय देवी और देवताओं के विश्राम के लिए होता है. साथ ही पूजा में राहुकाल का ध्यान रखते हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


