हनुमान जी का झंडा लगाने की सही दिशा क्या है? जानें वास्तु और धार्मिक नियम

हनुमान जी का झंडा लगाने की सही दिशा क्या है? जानें वास्तु और धार्मिक नियम

Last Updated:

फरीदाबाद में महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य ने बताया कि घर की छत पर हनुमान जी का लाल या केसरिया ध्वज लगाना सुख-शांति, सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि दक्षिण या पश्चिम दिशा में लगाया गया बजरंगबली का झंडा बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा करता है.

फरीदाबाद: घर की छत पर हनुमान जी का झंडा लगाना केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा काम नहीं माना जाता बल्कि इसे घर की सुख-शांति और सुरक्षा से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि जहां बजरंगबली का ध्वज लहराता है वहां नकारात्मक ऊर्जा, बुरी नजर और डर का असर कम होता है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोग अपने घर की छत पर लाल या केसरिया रंग का हनुमान जी का झंडा लगाते हैं. सनातन धर्म में हनुमान जी को संकटमोचन और कलयुग का रक्षक माना गया है. कहा जाता है कि उनका ध्वज घर में साहस, आत्मविश्वास और विजय की भावना बढ़ाता है.

कहां लगाएं हनुमान जी का ध्वज

Local18 से बातचीत में बल्लभगढ़ के महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं सबसे पहले झंडा लगाने से पहले सही दिशा तय करनी चाहिए. छत के दक्षिण और पश्चिम दिशा के कोने में हनुमान जी का ध्वज लगाना शुभ माना जाता है. खास तौर पर जिस हिस्से के नीचे मास्टर बेडरूम हो उसके ऊपर झंडा लगाने की बात कही जाती है.

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं हनुमान जी का झंडा विजय का प्रतीक माना जाता है. इसका उदाहरण महाभारत के युद्ध में भी देखने को मिलता है. जिस रथ पर भगवान श्रीकृष्ण और अर्जुन सवार थे उस रथ पर हनुमान जी का ध्वज लगा हुआ था. मान्यता है कि उसी ध्वज और भगवान की कृपा से अर्जुन को विजय प्राप्त हुई थी. इसी कारण लोग अपने घरों पर हनुमान जी का झंडा लगाते हैं, ताकि परिवार पर बुरी नजर न लगे और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे.

झंडा लगाने से पहले क्या करें

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं झंडा लगाने से पहले उसे हनुमान जी के चरणों में अर्पित करना चाहिए. इसके बाद हनुमान जी के चरणों का सिंदूर झंडे पर लगाकर उसे बांस या किसी के डंडे में बांधकर छत पर लगाना चाहिए. झंडे का रंग लाल या केसरिया होना शुभ माना जाता है. इससे घर में सुख-शांति आती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है.

घर की छत पर हनुमान जी का ध्वज लगाना शुभ

महंत कामेश्वरानंद वेदांताचार्य बताते हैं वास्तु के अनुसार भी घर की छत पर हनुमान जी का ध्वज लगाना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इससे राहु और मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव कम होते हैं. अगर परिवार में ग्रहों की स्थिति ठीक न हो तो ध्वज लगाने से सकारात्मक असर देखने को मिलता है. साथ ही यह घर को बाहरी नकारात्मक शक्तियों और शत्रुओं से भी बचाने का प्रतीक माना जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed