पंचांग: आज अक्षय तृतीया, परशुराम जन्मोत्सव, 4 शुभ योग, जानें अखा तीज मुहूर्त, राहुकाल

पंचांग: आज अक्षय तृतीया, परशुराम जन्मोत्सव, 4 शुभ योग, जानें अखा तीज मुहूर्त, राहुकाल

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 19 April 2026: आज 4 शुभ योग में अक्षय तृतीया है. अक्षय तृतीया के साथ परशुराम जन्मोत्सव, रविवार व्रत और सूर्य पूजा है. आज अक्षय तृतीया के अवसर पर यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलेंगे. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख शुक्ल द्वितीया तिथि, भरणी नक्षत्र, कौलव करण, आयुष्मान् योग, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. आज 10:49 ए एम से तृतीया लग रही है, इसलिए अक्षय तृतीया आज ही मनाई जा रही है. अक्षय तृतीया की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 10:49 बजे से लेकर दोपहर 12:20 बजे तक है, वहीं सोना खरीदने का शुभ समय सुबह 10:49 बजे से कल सुबह 7:49 बजे तक है. अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी के बर्तन जैसे कुल्हड़, मटका, घड़ा, सुराही आदि खरीदें और उसमें जल भरकर दान कर दें. इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. अक्षय तृतीया पर पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है, इसलिए कोई भी शुभ काम कर सकते हैं. अक्षय तृतीया को अखा तीज भी कहते हैं. आज आयुष्मान् योग, सौभाग्य योग, रवि योग और त्रिपुष्कर योग हैं.

अक्षय तृतीया को प्रदोष काल में भगवान विष्णु का परशुराम अवतार हुआ था, इसलिए हर साल अक्षय तृतीया पर परशुराम जन्मोत्सव मनाते हैं. धरती से अधर्मी राजाओं के पापों का अंत करने के लिए भगवान विष्णु का परशुराम अवतार हुआ था. आज सूर्यास्त के बाद भगवान परशुराम की पूजा का मुहूर्त है. रविवार व्रत में सूर्य पूजा करें, लेकिन नमक का सेवन न करें. मीठा भोजन करके पारण करें. रविवार को लाल वस्त्र, फल, गेहूं, केसर, गुड़, तांबा आदि का दान करने से सूर्य मजबूत होता है. उसका शुभ फल प्राप्त होता है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 19 अप्रैल 2026

अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. (Photo: AI)

आज की तिथि- द्वितीया – 10:49 ए एम तक, फिर तृतीया
आज का नक्षत्र- भरणी – 07:10 ए एम तक, कृत्तिका – 04:35 ए एम, अप्रैल 20 तक, उसके बाद रोहिणी
आज का करण- कौलव – 10:49 ए एम तक, तैतिल – 09:07 पी एम तक, फिर गर
आज का योग- आयुष्मान् – 08:02 पी एम तक, उसके बाद सौभाग्य
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- मेष- 12:31 पी एम तक, फिर वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:52 ए एम
सूर्यास्त- 06:49 पी एम
चन्द्रोदय- 06:52 ए एम
चन्द्रास्त- 09:09 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:08 ए एम
अमृत काल: 02:26 ए एम, अप्रैल 20 से 03:52 ए एम, अप्रैल 20
अभिजीत मुहूर्त: 11:55 ए एम से 12:46 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:22 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:58 पी एम से 12:42 ए एम, अप्रैल 20
त्रिपुष्कर योग: 07:10 ए एम से 10:49 ए एम
रवि योग: 04:35 ए एम, अप्रैल 20 से 05:51 ए एम, अप्रैल 20

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

चर-सामान्य: 07:29 ए एम से 09:06 ए एम
लाभ-उन्नति: 09:06 ए एम से 10:43 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:43 ए एम से 12:20 पी एम
शुभ-उत्तम: 01:58 पी एम से 03:35 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:49 पी एम से 08:12 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 08:12 पी एम से 09:35 पी एम
चर-सामान्य: 09:35 पी एम से 10:57 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:43 ए एम से 03:05 ए एम, अप्रैल 20
शुभ-उत्तम: 04:28 ए एम से 05:51 ए एम, अप्रैल 20

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 03:35 पी एम से 05:12 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:05 पी एम से 05:57 पी एम
राहुकाल- 05:12 पी एम से 06:49 पी एम
आडल योग- 05:52 ए एम से 07:10 ए एम
यमगण्ड- 12:20 पी एम से 01:58 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 10:49 ए एम तक, उसके बाद सभा में.

Source link

You May Have Missed