नौकरी में प्रमोशन, आर्थिक लाभ के योग….मिथुन राशि वालों के लिए खास है आज का दिन, जानें पूरा राशिफल

नौकरी में प्रमोशन, आर्थिक लाभ के योग….मिथुन राशि वालों के लिए खास है आज का दिन, जानें पूरा राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 22 September 2025: मिथुन राशि वालों के आज का दिन बेहद खास है. आज नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिलेगी साथ ही आर्थिक लाभ का योग बन रहा हैवैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा. लेकिन प्रेम संबंधों में आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. करियर में आज मिले-जुले प्रभाव होंगे. 

आज का मिथुन राशिफल.
हरिद्वार. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि सभी 12 राशियों में तीसरे नंबर की राशि है. इस राशि के स्वामी बुध ग्रह और ईष्ट देव भगवान गणेश हैं. आज 22 सितंबर सोमवार का दिन मिथुन राशि वालों के लिए तरक्की और सामान्य प्रभाव लेकर आया है. आज घर पर रिश्तेदार, मित्र या सगे संबंधियों के आने का योग है. आज आपका परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है. आज वाणी में मधुरता और समर्पण भाव रहेगा. कार्यक्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी, तो वहीं नौकरी करने वालों को आज अच्छी सूचना मिल सकती है. वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहने वाला है. करियर में आज मिले-जुले प्रभाव होंगे.

लव राशिफल

उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि प्रेम संबंधों में आज का दिन अच्छे और नए बदलाव लेकर आया है. बीते दिन किसी वस्तु या परिवार की बात को लेकर विवाद होने के योग थे, लेकिन आज का दिन सामान्य रहेगा और संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में जाने का मौका मिल सकता है. प्रेम संबंध वालों को आज बेहद ही सावधानी से दिन व्यतीत करना होगा. ग्रहों की गणना के अनुसार किसी पुरानी बात को लेकर प्रेमी के साथ बहस हो सकती है. यदि आज आपने बहस के दौरान वाणी पर संयम (कंट्रोल) नहीं रखा तो आपके प्रेम संबंध टूट सकते हैं. मिथुन राशि के जो जातक कुंवारे हैं, उनके लिए आज रिश्ते की बात चल सकती है.

करियर राशिफल

वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. मिथुन राशि के जो छात्र पढ़ाई करते हैं, उनके लिए आज पूरा दिन समस्याएं, व्यवधान बने रहेंगे. आज सुबह या शाम पढ़ाई करने पर मन भटकाव होता रहेगा, जिस कारण आज छात्र पढ़ाई नहीं कर सकते हैं. मिथुन राशि के जो जातक सरकारी नौकरी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी आज पढ़ाई करना काफी मुश्किल हो सकता है. सुबह के समय 2 घंटे पढ़ाई कर सकते हैं, लेकिन पूरा दिन व्यवधान बने रहेंगे. मिथुन राशि के जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें आज भी केवल आवेदन करने से ही लाभ मिलेगा, लेकिन नौकरी के लिए अच्छी सूचना आने वाली है, 28 सितंबर तक मिल जाएगी.

व्यावसायिक राशिफल

वह आगे बताते हैं कि कार्यक्षेत्र में आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. कार्य क्षेत्र में चल रही सभी समस्याएं आज पूर्ण रूप से खत्म होंगी और कार्यक्षेत्र में आज अच्छे लाभ भी मिलेंगे. आज कार्यक्षेत्र संबंधित कोई मीटिंग या डील करने पर आर्थिक लाभ मिलेगा. नौकरी करने वाले जातकों को आज प्रमोशन या आय में वृद्धि होने के अच्छे संकेत मिलेंगे. अपने सीनियर के द्वारा दिया गया कार्य आप भली प्रकार और समय से पहले पूर्ण कर लेंगे. जिस कारण आपके सीनियर और बॉस को लाभ होगा. इसी बात को ध्यान में रखते हुए बॉस आज आपको प्रमोशन या आय में वृद्धि के अच्छे संकेत दे सकते हैं.

NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

नौकरी में प्रमोशन, आर्थिक लाभ के योग….मिथुन राशि वालों के लिए आज खास दिन

Source link

Previous post

Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, अटके काम होंगे पूरे, लव लाइफ में सावधानी बरतें

Next post

Aaj Ka Love Rashifal: इन 2 मूलांक वालों की लव लाइफ में आएगा नया मोड़, इन जातकों की आपसी केमिस्ट्री होगी बेहतर, पढ़ें अपना लव राशिफल

You May Have Missed