नौकरी, धन और व्यापार में मिलेगी सफलता, करें शनि देव का यह उपाय

नौकरी, धन और व्यापार में मिलेगी सफलता, करें शनि देव का यह उपाय

Last Updated:

Aaj ka Tula Rashifal 18 July 2026: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ रहने वाला है. चंद्रमा के एकादश भाव में गोचर से आय, लाभ और इच्छापूर्ति के प्रबल योग बन रहे हैं. लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं और नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापारियों को पुराने निवेश और व्यवसायिक योजनाओं से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार और मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. शनिवार के दिन शनि देव की पूजा और जरूरतमंदों को दान करना शुभ फलदायी रहेगा.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद शुभ और उत्साहवर्धक रहने वाला है. चंद्रमा आज देर रात 11 बजकर 58 मिनट तक आपके एकादश भाव यानी सिंह राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिष में एकादश भाव  आय, लाभ, इच्छापूर्ति, मित्रों और सामाजिक संपर्कों का भाव माना जाता है. ऐसे में चंद्रमा का यह गोचर आपको वीकेंड पर भी लाभ और सफलता के अवसर प्रदान करेगा. लंबे समय से जिस काम के परिणाम का इंतजार था, उसमें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा और आपकी कार्यशैली की सराहना होगी. यदि किसी नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे थे तो आज अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा. किसी पुरानी व्यवसायिक योजना या पहले किए गए निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं. यदि आप नया व्यापारिक विस्तार करना चाहते हैं तो आज की गई योजना भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है.

रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. किसी सामाजिक आयोजन, पार्टी या पुराने दोस्तों से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताजा कर सकती है. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी विश्वास मजबूत होगा. खानपान में संतुलन बनाए रखें और देर रात तक जागने से बचें.

तुला राशि के जातक करें ये उपाय

आज शनिवार का शुभ दिन है जो भगवान शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त करने का उत्तम अवसर है. आज तुला राशि के जातक किसी शनि मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और श्रद्धापूर्वक शनि देव की पूजा करें. इसके साथ ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन, अनाज या खाने की वस्तुओं का दान करें. ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा, कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

About the Author

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed