आज आषाढ़ शुक्ल पंचमी, शनिवार व्रत, शनि पूजा, रवि योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

आज आषाढ़ शुक्ल पंचमी, शनिवार व्रत, शनि पूजा, रवि योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल

होमताजा खबरधर्म

आज आषाढ़ शुक्ल पंचमी, शनिवार व्रत, शनि पूजा, रवि योग, जानें मुहूर्त, दिशाशूल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: आज आषाढ़ शुक्ल पंचमी तिथि, शनिवार व्रत और शनिदेव की पूजा है. पंचांग अनुसार, आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, बव करण, वरीयान् योग बना है, वहीं पूर्व का दिशाशूल है, इसलिए पूर्व में यात्रा से बचना चाहिए. आज रवि योग शाम से लगेगा. आज छाया दान करने से शनि के कष्टों से मुक्ति मिलती है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अशुभ समय आदि.

Zoom

आज का पंचांग, 18 जुलाई 2026

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 18 July 2026: आज शनिवार व्रत और शनि देव की पूजा है. आज शाम में रवि योग बन रहा है, जो कल सुबह तक है. रवि योग में कोई दोष नहीं होगा. पंचांग के अनुसार, आज आषाढ़ शुक्ल पंचमी तिथि, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, बव करण, वरीयान् योग, पूर्व का दिशाशूल और सिंह राशि का चंद्रमा है. शनिवार व्रत में आप शनिदेव को काली वस्तुएं अर्पित करें. शनि महाराज को काले तिल, काली उड़द, काला गुलाब जामुन, शमी के पत्ते, नीले या काले वस्त्र, सरसों या तिल का तेल आदि चढ़ाएं. इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं. पूजा के समय शनि के मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें. शनि कृपा से आपके कष्ट दूर होंगे और जीवन सुखमय होगा.

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष, साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है तो अपने दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में लोहे का रिंग पहनें. गरीब और जरूरतमंद लोगों को काले कंबल, काला छाता, जूते, चप्पल, तेल, अन्न, वस्त्र आदि का दान करें. शनिदेव के मंदिर में जाकर छाया दान करें. इसके लिए किसी पात्र में सरसों का तेल भरकर उसमें अपना चेहरा देखें, फिर उसे किसी जरूरतमंद को दान कर दें. इसके अलावा आज शनिवार व्रत हैं, तो पूजा के समय व्रत कथा सुनें और आरती करें. पूजा के समय इस बात का ध्यान रखें कि शनिदेव की आंखों में नहीं देखना है. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त, चौघड़िया, अशुभ समय, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 18 जुलाई 2026

  • आज की तिथि- पंचमी – 03:42 ए एम, जुलाई 19 तक, उसके बाद षष्ठी
  • आज का नक्षत्र- पूर्वाफाल्गुनी – 06:00 पी एम तक, फिर उत्तराफाल्गुनी
  • आज का करण- बव – 04:06 पी एम तक, बालव – 03:42 ए एम, जुलाई 19 तक, उसके बाद कौलव
  • आज का योग- वरीयान् – 08:46 पी एम तक, फिर परिघ
  • आज का पक्ष- शुक्ल
  • आज का दिन- शनिवार
  • चंद्र राशि- सिंह- 11:59 पी एम तक, उसके बाद कन्या

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:35 ए एम
सूर्यास्त- 07:20 पी एम
चन्द्रोदय- 09:40 ए एम
चन्द्रास्त- 10:04 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:13 ए एम से 04:54 ए एम
  2. अमृत काल: 11:45 ए एम से 01:19 पी एम
  3. अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
  5. रवि योग: 06:00 पी एम से 05:35 ए एम, जुलाई 19
  6. निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, जुलाई 19 से 12:48 ए एम, जुलाई 19

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • शुभ-उत्तम: 07:18 ए एम से 09:01 ए एम
  • चर-सामान्य: 12:27 पी एम से 02:10 पी एम
  • लाभ-उन्नति: 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 03:54 पी एम से 05:37 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: 07:20 पी एम से 08:37 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 09:54 पी एम से 11:11 पी एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 11:11 पी एम से 12:28 ए एम, जुलाई 19
  • चर-सामान्य: 12:28 ए एम से 01:44 ए एम, जुलाई 19
  • लाभ-उन्नति: 04:18 ए एम से 05:35 ए एम, जुलाई 19

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 05:35 ए एम से 07:18 ए एम
यमगण्ड- 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
दुर्मुहूर्त- 05:35 ए एम से 06:30 ए एम, 06:30 ए एम से 07:25 ए एम
राहुकाल- 09:01 ए एम से 10:44 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

कैलाश पर – 03:42 ए एम, जुलाई 19 तक, उसके बाद नन्दी पर.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed