धन लाभ के संकेत, पर वृश्चिक वालों के लिए यहां सतर्कता जरूरी! जानें आज का दिन
Last Updated:
Aaj ka Vrishchik Rashifal 20 December: डॉक्टर कुणाल कुमार झा के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए धन आगमन योग है. परंतु क्लेश और भय भी संभव, उपाय में काला वस्त्र व सुंदरकांड पाठ करें.
दरभंगा: वृश्चिक राशिवालों का आज का दिन मिलाजुला हो सकता है. दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह और डॉ.कुणाल कुमार झा के अनुसार 20 दिसंबर 2025 शनिवार, पौष मास कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि को वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा. प्रातः सूर्योदय के बाद 51 मिनट तक अमावस्या प्रभाव रहेगा. धनु राशि में चंद्रमा द्वितीय भाव में होने से धन आगमन कारक योग बनेगा, यानी आज धन लाभ के योग हैं. आइए जानते हैं आज कैसे योग रहेगा साथ ही क्या उपाय लाभदायक होंगे.
क्या पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव?
वृश्चिक राशि वालों का आज दिन शुभकारक तो है, लेकिन कई ग्रह दोष कुंडली में खोट पैदा कर रहे हैं. बृहस्पति अस्मष्ट होने से क्लेश कारक योग, सूर्य-मंगल द्वितीयस्थ से भय और धन ह्रास योग, बुध लग्नस्थ से शत्रु वृद्धि तथा शोक कारक योग बन रहा है. हालांकि, शुक्र लग्नस्थ होने से शत्रु नाश,बंधु-बांधव सहयोग तथा दांपत्य सुख कारक योग भी सक्रिय हैं. कुल मिलाकर दिन धन लाभ देगा, लेकिन भय-क्लेश से सतर्क रहें.
आज ग्रह दोष और उपाय
शनिवार होने से शनि दोष प्रमुख है. काला रंग का वस्त्र धारण करें. काले तिल व गुड़ को जल में मिलाकर पीपल वृक्ष की जड़ में अर्पित करें. शांति के लिए वाल्मीकि रामायण के सुंदरकांड का पाठ करें. पंचमुखी हनुमान कवच का जाप करें. हनुमान जी की मूर्ति पर गाय के घी में सिंदूर घोलकर चढ़ाएं. ये उपाय ग्रह पीड़ा शांत करेंगे.
मानें ये ज्योतिषीय सलाह
आज व्यापार-नौकरी में धनागमन संभव है, लेकिन शत्रुओं से सावधान रहें. आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. जोखिम भरे निवेश से बचें. इन उपायों से दिन शुभ फलदायी बनेगा.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


