धनु वालों आज चमकेंगे किस्मत के सितारे, बन रहा बेहद दुर्लभ संयोग

धनु वालों आज चमकेंगे किस्मत के सितारे, बन रहा बेहद दुर्लभ संयोग

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 09 may 2026: धनु राशि वालों, आज आपकी जेब गर्म रहने वाली है. आर्थिक स्थिति में सुधार के प्रबल योग हैं, इसलिए निवेश के स्मार्ट ट्रिक्स अपनाएं और भविष्य सुरक्षित करें. ऑफिस में अपनी साख बचाए रखने के लिए गॉसिप से दूर रहें और काम पर फोकस करें. लव लाइफ को ‘कूल’ रखने के लिए आज बहस को टालना ही बेहतर होगा. याद रखें, आज आपका शांत दिमाग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है. वाहन चलाते समय सावधानी को अपनी पहली प्राथमिकता बनाएं.

Aaj ka Dhanu Rashifal: धनु राशि के लिए 09 मई 2026 का दिन एक बेहद ही दुर्लभ संयोग बनने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में गोचर करने वाले हैं. जिस कारण चंद्रमा, सूर्य और बुध के बीच केंद्र योग का निर्माण होगा. जबकि आज के दिन सूर्य से द्वादश भाव में मंगल होंगे. तथा द्वितीय भाव में शुक्र होंगे. जिससे उभयचरी योग का निर्माण होगा. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज के दिन सभी राशि के जातकों को अपने भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा. धनु राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है.

आज के दिन दूर होगी आर्थिक परेशानियां
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की आर्थिक परेशानी आज दूर होने वाली है. उन्होंने बताया कि आज गुरु और चंद्रमा की युति आपके लिए काफी शुभ साबित होगी. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि गुरु के शुभ दृष्टि से आपको अपने परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. आज के दिन नौकरी करने वाले लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा. किसी तरह के कारोबार या व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति और अच्छी रहने वाली है. आज इन्हें आमदनी हो सकती है, साथ ही आज आप बचत भी कर पाएंगे. निवेश इत्यादि करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. आज आप अपने दिन को मनोरंजन के साथ समाप्त कर पाएंगे.

प्यार में ऐसा गुजरने वाला है आपका दिन 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज थोड़ी परेशानियां खड़ी कर सकती है. आज आपकी पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है. आज आप अपने रिलेशनशिप में थोड़े नाराज हो सकते हैं. आपको किसी बात पर गुस्सा आ सकता है, या किसी बात को लेकर चिडचिडाहट हो सकती है. धनु राशि केजातकों को आज गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए. उन्होंने बताया कि परिवार में भी धनु राशि के जातकों को आज कुछ चीज खुद नियंत्रित करनी पड़ सकती है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को वाहन चलाते वक्त सावधानी रखनी चाहिए तथा किसी भी दुर्घटना के प्रति सावधान रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक तीन रहने वाला है.

Source link

You May Have Missed