धनु राशि वालों पर आज है राहु-केतु का प्रभाव, हो सकता है प्रेम वियोग, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 22 April 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको परेशानी हो सकती है. आज काम की अधिकता के कारण आपको थकान, बेचैनी या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी गलतफहमियां पैदा हो सकती है, इसलिए आज के दिन आपको आज अपने पारिवारिक जीवन में धैर्य रखने की जरूरत है.
जमुई. 22 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों को अपने आप को लेकर काफी सतर्कता बरतने वाला दिन है. आज के दिन आप पर राहु और केतु का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिस कारण आपको अपने किसी निर्णय लेने में काफी सावधानी रखने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को छोटी-छोटी गलतियां भी बड़ा नुकसान दे सकती हैं. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में खास तौर पर सावधानी बरतने की जरूरत है. ऑफिस में किसी विवाद के कारण आज आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें और अनावश्यक बहस से दूरी बनाकर चलें.
नए डील से पहले आज बरतें काफी सावधानी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर आप कारोबार करते हैं तब भी आज के दिन आपको सावधानी बरतनी चाहिए. उन्होंने बताया कि अगर आप अपने कारोबार में कोई भी नई डील करने वाले हैं तो आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है. आज के दिन थोड़ी भी लापरवाही से किया गया सौदा आपको भविष्य में नुकसान दे सकता है. उन्होंने बताया कि अगर आप कोई भी निवेश करना चाहते हैं तो आज के दिन इसे टालना ही आपके लिए बेहतर होगा. आज के दिन आर्थिक लिहाज से परिस्थिति आपके पक्ष में नहीं होने वाली है. इसके साथ ही आज किसी भी तरह के छोटे फैसले में भी सावधानी बरतें, साथ ही किसी और के कहने पर भी आज आपको कोई फैसला नहीं लेना चाहते हैं.
स्वास्थ्य के मामले में भी परेशान हो सकते हैं आप
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को स्वास्थ्य के लिहाज से भी आपको परेशानी हो सकती है. आज काम की अधिकता के कारण आपको थकान, बेचैनी या मानसिक तनाव महसूस हो सकता है. पारिवारिक जीवन में आज थोड़ी गलतफहमियां पैदा हो सकती है, इसलिए आज के दिन आपको आज अपने पारिवारिक जीवन में धैर्य रखने की जरूरत है. प्यार के मामले में आज आपको वियोग उठाना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए, ऐसा करने से आपको लाभ हो सकता है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 7 रहने वाला है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


