शिव कृपा से मकर राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम,बस इन बातों का रखना होगा ख्याल
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 13 July 2026: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. दिन की शुरुआत मानसिक उलझनों और तनाव के साथ हो सकती है, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच से परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती हैं. ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और जल्दबाजी में निवेश से बचें. नौकरी और व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी, जबकि परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और भगवान शिव की पूजा कर “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करना शुभ रहेगा.
Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के 13 जुलाई यानी सोमवार का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. दिन की शुरुआत कुछ मानसिक उलझनों और चिंताओं के साथ हो सकती है, जिससे मन अशांत रहने की संभावना है. हालांकि, यदि आप धैर्य बनाए रखेंगे और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचेंगे तो परिस्थितियां धीरे-धीरे आपके पक्ष में होती नजर आएंगी. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन समझदारी और संयम से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है.
स्वास्थ्य पर दें विशेष ध्यान
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है. मानसिक तनाव का असर शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. बाहर का तला-भुना और गरिष्ठ भोजन करने से बचें तथा हल्का और पौष्टिक भोजन लें. योग, प्राणायाम और ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करें. पर्याप्त आराम और समय पर भोजन करना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
व्यापार और नौकरी में रखें संतुलित
व्यापार और कारोबार में आज स्थिति सामान्य बनी रहेगी. न तो किसी बड़े लाभ के संकेत हैं और न ही किसी बड़ी हानि की संभावना है. धैर्य के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाते रहें. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वरिष्ठ अधिकारियों का विश्वास प्राप्त होगा और आपके कार्यों की सराहना भी होगी. कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक बना रहेगा.
परिवार और मित्रों का मिलेगा पूरा सहयोग
आज परिवार और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा. घर की मरम्मत, रखरखाव या वाहन से जुड़े कार्यों में समय व्यतीत हो सकता है. परिवार के साथ मिलकर घरेलू जिम्मेदारियां पूरी करेंगे. अपनों का सहयोग मिलने से मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम होगा और दिन संतुलित तरीके से बीतेगा.
मकर राशि के जातक करें ये उपाय
मकर राशि के जातक सोमवार के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करें. शिवलिंग पर पांच बेलपत्र अर्पित करें और श्रद्धापूर्वक “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 11 बार जाप करें. यह उपाय मानसिक शांति, स्वास्थ्य लाभ और जीवन की बाधाओं को दूर कर सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


