धनु राशि वालों को आज नौकरी और कारोबार में हो सकता है बड़ा मुनाफा, प्यार में बढ़ेंगी नजदीकियां, भगवान शंकर की पूजा से बनेगा काम
Last Updated:
Aaj ka dhanu Rashifal 19 january 2026: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं. प्यार के मामले में आज का दिन आपके हित में रहने वाला है. आप जिससे प्यार करते हैं उससे आपकी नजदीकियां बढ़ने वाली हैं. आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकते हैं.
जमुई. 19 जनवरी 2026 का दिन धनु राशि वालों के लिए काफी अनुकूल होने वाला है. आज के दिन धनु राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में आ रही कई तरह की परेशानियां कम होने वाली हैं. पारिवारिक जीवन के कारण आज आपको तनाव झेलना पड़ सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातक आज अपने कार्यक्षेत्र में कोई नया विकल्प तलाश सकते हैं. आप जहां काम करते हैं वहां आपके काम की सराहना होगी, जिस कारण आपका कद बढ़ने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने कहा कि कारोबारियों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है. आज आपको कोई नई डील मिल सकती है, जिससे आपको बड़ा फायदा हो सकता है. ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ सकता है.
पारिवारिक मामलों में आ सकता है तनाव
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आपके कार्यस्थल पर नई जिम्मेवारियां मिलने के कारण आपकी भाग-दौड़ बढ़ेगी, जिससे आपको थोड़ी थकान की भी अनुभूति हो सकती है. उन्होंने बताया कि आपके कार्यस्थल पर आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों और सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि एक तरफ जहां आपका कारोबार और नौकरी में दिन अच्छा गुजरेगा वहीं पारिवारिक कारणों से आपको थोड़ा तनाव भी ही हो सकता है. आज आपके परिवार में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. ऐसे में आपको काफी धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है. पारिवारिक कलह से आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है.
प्यार के मामले में ऐसा रहने वाला है आपका दिन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं. प्यार के मामले में आज का दिन आपके हित में रहने वाला है. आप जिससे प्यार करते हैं उससे आपकी नजदीकियां बढ़ने वाली हैं. आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम व्यतीत कर सकते हैं. आप एक दूसरे की भवनाओं को समझ सकेंगे, जिस कारण आपके प्रेम संबंधों में काफी सुधार आयेगा.
धनु राशि वालों के लिए उपाय
धनु राशि के जातकों को आज भगवान भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए, उनका अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से आपकी परेशानियां कम होंगी. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग सफेद रहने वाला है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


