धनु राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, राजनीति से जुड़े लोगों को होगा लाभ,करें ये उपाय
Last Updated:
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज ग्रहों के इस अद्भुत संयोग का विशेष फायदा मिलेगा. आप की बौद्धिक क्षमता आज एक अलग ही स्तर पर चली जाएगी. आप अपने अंदर साहस महसूस करेंगे साथ ही आज आप नवीनता में भी काफी सफल हो सकेंगे.
Aaj ka Dhanu Rashifal
14 अप्रैल 2026 के दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में संचरण करेंगे. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज सूर्य के संचरण से विभिन्न राशि के जातकों को अपने अंदर उर्जा का एहसास होगा. साथ ही आज मीन राशि में मंगल, शनि और बुध का त्रिग्रही योग बनने वाला है. वहीं चंद्रमा और राहु कुंभ राशि में स्थित होंगे, जिसका भी असर सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज ग्रहों के इस अद्भुत संयोग का विशेष फायदा मिलेगा. आप की बौद्धिक क्षमता आज एक अलग ही स्तर पर चली जाएगी. आप अपने अंदर साहस महसूस करेंगे साथ ही आज आप नवीनता में भी काफी सफल हो सकेंगे. आप जहां काम करते हैं वहां नई-नई चीजों को लेकर आज आपकी काफी सराहना होने वाली है.
पंचम भाव में रहने वाले हैं सूर्य
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं की धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन सूर्य पंचम भाव में रहेंगे, जिसका असर उन्हें देखने को मिलेगा. आज बृहस्पति सप्तम भाव में रहेंगे और इन दोनों के कारण आज के दिन आप कोई नई चीज सीख सकते हैं. आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं, साथ ही आज सामाजिक रूप से आपके मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होने वाली है. अगर आप राजनीति से जुड़े हुए व्यक्ति हैं या कोई ऐसा काम करते हैं, जिसमें सामाजिक रूप से आपको अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलता है तब आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है. हालांकि धनु राशि के चतुर्थ भाव में आज ग्रहों की स्थिति उन्हें मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकती है.
प्यार में खुशहाल रहेगा आपका मिजाज
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने परिवार में किसी की सेहत खराब होने से थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. हालांकि आप जहां काम करते हैं वहां आप अपनी अलग सोच के कारण काफी सफल होंगे. प्रेम जीवन में आज खुशियों का संचार होगा और आप अपने पार्टनर के साथ यादगार समय बिता पाएंगे. अगर आपका कोई रिलेशन खत्म हो गया है और आप उसे वापस पाने की कोशिश में लगे हुए हैं, तब आज उससे जुड़ी हुई कोई अच्छी खुशखबरी आपको मिल सकती है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए, ऐसा करना आपके लिए शुभ रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक तीन रहने वाला है.


