कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, ब्रह्म योग का मिलेगा लाभ, आय के बनेंगे नए स्रोत

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, ब्रह्म योग का मिलेगा लाभ, आय के बनेंगे नए स्रोत

Last Updated:



Aaj ka Kanya Rashif: ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 से कहा कि आज कन्या राशि के लोगों का मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक आकर्षित होगा.पूजा-पाठ, ध्यान या धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा.आप अपने अंदर एक अलग प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे.जो पूरे दिन आपको प्रेरित करती रहेगी.

दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर किया जाता है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज वैसाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है. इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है, जो काफी शुभ माना जाता है. चन्द्रमा आज कुम्भ राशि में संचार कर रहा है, जिसका प्रभाव विशेष रूप से कन्या राशि के जातकों पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज का दिन आपके लिए उत्साह और ऊर्जा से भरा रहने वाला है.

क्या कहते है देवघर के ज्योतिषाचार्य :
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचित करते हुए कहा कि आज कन्या राशि के लोगों का मन आध्यात्मिक कार्यों की ओर अधिक आकर्षित होगा.पूजा-पाठ, ध्यान या धार्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा.आप अपने अंदर एक अलग प्रकार की सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, जो पूरे दिन आपको प्रेरित करती रहेगी. परिवार के साथ समय बिताने का भी अवसर मिलेगा और घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा.

घर मे होगा अतिथि का आगमन :
घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे घर में रौनक बढ़ेगी.परिवार के सदस्यों के साथ मेलजोल और बातचीत से रिश्तों में मिठास आएगी. आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसे पूरे मन और लगन से करेंगे, जिससे सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में भी आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम की सराहना करेंगे.

छात्रों को पढ़ाई मे मन लगेगा:
छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और कठिन विषय भी आसानी से समझ में आएंगे. यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्य की ओर एक कदम और आगे बढ़ेंगे.

आय के बनेंगे नये नये स्रोत :
आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है.नए-नए माध्यमों से आय के स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर आप किसी नए काम या निवेश के बारे में सोच रहे हैं, तो आज का दिन उसके लिए अनुकूल है.सोच-समझकर लिया गया निर्णय भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है.

घर मे शांति का माहौल रहेगा:
घर में शांति और संतुलन का माहौल बना रहेगा.परिवार के बीच आपसी समझ और सहयोग देखने को मिलेगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आप खुद को फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए हर दृष्टिकोण से शुभ और लाभकारी रहने वाला है.

उपाय -आज हनुमान जी की पूजा आराधना करे और बजरंग बाण का पाठ करे इसके साथ ही आज सिंदूर का चोला चढ़ाये.

Source link

You May Have Missed